Published On: Wed, Aug 21st, 2024

मधेपुर महादलित टोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच बांटे किताब, कॉपी व चॉकलेट-बिस्किट

Share This
Tags


मधेपुर, निज संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम किए। इस अवसर पर मधेपुर कर्णसार पोखर महादलित टोला में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष ज्योती झा के नेतृत्व में कॉपी, किताब, चॉकलेट व बिस्किट का वितरण किया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ज्योती झा ने कहा कि एक सौ से अधिक बच्चों के बीच किताब, कॉपी, बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया गया। साथ ही पढ़ाई-लिखाई के महत्व के बारे में विस्तार से महादलित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बताया गया। जबकि मधेपुर डाक बंगला के निकट कांग्रेस आश्रम पर दो आम के पौधे लगाए गए। वहीं मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती मनायी। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल दैयान हासीम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष ज्योती झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना व प्रौद्योगिकी क्रांति के अग्रदूत थे। 18 साल में युवाओं को मताधिकार करने का अधिकार मिला। मौके पर अब्दुल दैयान हासीम, मुनि झा, जगदीश झा, एसएम बागी, उमाशंकर राउत, लालू यादव, सरफराजुर रहमान, वकील सदाय, श्रीराम मंडल, नुनू झा, वसीम अख्तर, मो लतीफ, दयानंद ठाकुर, हेमेश्वर सिंह, शौकत अंसारी, कमाल अहमद, राज मोहन झा, अमोद झा, विपिन जी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>