Published On: Thu, Nov 28th, 2024

मणिपुर- बाकी 3 मैतेइयों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई: 10 महीने के बच्चे से बर्बरता; सिर, ठुड्डी, कंधे की हड्डी तोड़ी, घुटने पर गोली मारी


इंफाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सभी 6 मैतेई लोगों के शवों को एक साथ दफनाया गया था। - Dainik Bhaskar

सभी 6 मैतेई लोगों के शवों को एक साथ दफनाया गया था।

जिरीबाम से अगवा कर मारे गए 6 लोगों में बाकी 3 लोगों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार को आ गई। इसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। तीनों के शवों पर गोलियों के निशान और गंभीर चोटें पाई गई हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि तीनों की मौत शव मिलने (17 नवंबर) के 3 से 5 दिन पहले हो चुकी थी।

इसके अलावा 11 नवंबर को कुकी आतंकवादियों के हमले में मारे गए 2 बुजुर्गों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। उनके शव 12 नवंबर को जली हुई अवस्था में पाए गए थे। दोनों में से एक शव के कुछ अंग गायब हैं। इन पांचों का पोस्टमॉर्टम असम के कछार जिले के सिलचर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुआ।

इससे पहले 24 नवंबर को 3 मैतेई लोगों (दो महिलाएं और एक बच्चा) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई थी। करीब 15 दिन पहले 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और कुकी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 आतंकी मारे गए थे।

इसके बाद जिरीबाम जिले से एक मैतेई परिवार की 3 महिलाओं और 3 बच्चों को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। परिवार बोरोबेकरा इलाके के राहत शिविर में शरण लिए थे। करीब एक हफ्ते बाद 16 और 17 नवंबर को उनके शव जिरीबाम जिले की जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में मिले थे।

जिरीबाम जिले की जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में 16 औऱ 17 नवंबर को शव मिले थे।

जिरीबाम जिले की जिरी नदी और असम के कछार में बराक नदी में 16 औऱ 17 नवंबर को शव मिले थे।

2 बच्चों और 1 महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट…

1. नाम- लैशराम लमंगनबा लिंग- पुरुष उम्र- 10 महीने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट-

  • छाती पर घाव।
  • बाएं घुटने पर गोली मारी।
  • दाहिने कंधे की हड्डी का ऊपरी हिस्सा टूटा।
  • कमर के बाएं तरफ घाव सहित पूरे शरीर पर कई घाव।
  • सिर के पिछले हिस्से पर भी इसी तरह के किसी हथियार से चोट का निशान।
  • दाहिने निचले जबड़े से ठोड़ी तक किसी हथौड़ेनुमा हथियार से चोट का निशान।

2. नाम- तेलेम थोइबी लिंग- महिला उम्र- 31 साल पोस्टमॉर्टम रिपार्ट-

  • दोनों आंखें सॉकेट से बाहर आईं।
  • छाती पर 3 और पेट पर 1 गोली मारी।
  • दोनों बाहें हथौड़ेनुमा हथियार की चोट से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त।
  • खोपड़ी को हथौड़ेनुमा चीज से कुचला, जिससे गंभीर फ्रैक्चर और ब्रेन मैटर को नुकसान हुआ।

3. नाम- तेलेम थजमनबी देवी लिंग- महिला उम्र- 8 साल पोस्टमॉर्टम रिपार्ट-

  • गोली लगने से मौत।
इन सभी 6 लोगों को कुकी आतंकियों ने अगवा किया था। ये मैतेई समुदाय के थे। लाल घेरे में दिख रहीं दोनों महिलाओं और 1 बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 24 नवंबर को आई थी।

इन सभी 6 लोगों को कुकी आतंकियों ने अगवा किया था। ये मैतेई समुदाय के थे। लाल घेरे में दिख रहीं दोनों महिलाओं और 1 बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 24 नवंबर को आई थी।

24 नवंबर को 2 महिलाओं और 1 बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट…

1. नाम- चिंगखेंगनबा सिंह लिंग- पुरुष उम्र- 3 साल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट-

  • दाहिनी आंख गायब।
  • सिर में गोली का घाव।

2. नाम- एल हेतोनबी देवी लिंग- महिला उम्र- 25 साल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट-

  • छाती में 3 और कमर के निचले हिस्से में 1 गोली मारी।

3. नाम- वाई रानी देवी लिंग- महिला उम्र- 60 साल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट-

  • 5 गोलियां लगीं। 2 गोली छाती में और 1-1 गोली खोपड़ी, पेट और 1 हाथ में लगी।

मणिपुर की सुरक्षा में CAPF की 288 कंपनियां तैनात मणिपुर की सुरक्षा में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 288 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें CRPF, SSB, असम राइफल, ITBP सहित दूसरी आर्म्ड फोर्स की कंपनियां शामिल हैं। मणिपुर के चीफ सिक्योरिटी एडवाइजर कुलदीप सिंह ने कहा था कि हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कंपनियों को अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है। हर जिले में नए कोऑर्डिनेशन सेल और जॉइंट कंट्रोल रूम तैयार किए जाएंगे।

मंत्री एल सुसींद्रो ने घर को कंटीले तारों से कवर किया मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और 17 विधायकों के घर पर 16 नवंबर को हमले हुए थे। मंत्री एल सुसींद्रो के घर को भी निशाना बनाया गया था। इसके बाद सुसींद्रो ने इंफाल ईस्ट स्थित अपने घर को कंटीले तारों और लोहे के जाल से कवर किया है।

सुसींद्रो ने कहा था कि मई से यह तीसरी बार है, जब मेरी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इस बार करीब 3 हजार लोग घर के बाहर जुट गए। उन्होंने घर को नुकसान पहुंचाया, फायरिंग की। BSF और मेरे सुरक्षाकर्मियों ने पूछा कि क्या किया जाना चाहिए तो मैंने कहा कि भीड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना है। हालांकि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर किए गए।

सुसींद्रो, मैतेई समुदाय से आते हैं​​​​​ और काफी चर्चा में रहते हैं। मणिपुर में जब हथियार लूटे जा रहे थे, तब उन्होंने घर में वेपंस ड्रॉप बॉक्स बनाया था, ताकि लोग हथियार जमा कर दें।

मणिपुर के मंत्री सुसींद्रो ने अपने घर को कंटीले तारों से घेर दिया है।

मणिपुर के मंत्री सुसींद्रो ने अपने घर को कंटीले तारों से घेर दिया है।

विधायक के घरों से लूटे डेढ़ करोड़ के जेवर विधायकों के घरों पर हमले के दौरान 1.5 करोड़ रुपए के जेवर लूटे जाने की बात सामने आई है। JDU विधायक के. जॉयकिशन सिंह की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। तोड़फोड़ करने वाली भीड़ ने थांगमेइबंद इलाके में विधायक के आवास से 18 लाख रुपए नकद भी लूटे थे। विस्थापितों के लिए रखा सामान भी नष्ट किया था।

रिलीफ कैंप की वॉलंटियर सनयाई ने दावा किया कि हिंसा के दौरान लॉकर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और फर्नीचर में तोड़फोड़ की गई। भीड़ 7 गैस सिलेंडर ले गई। विस्थापितों के दस्तावेज नष्ट कर दिए। तीन एसी भी ले जाने की कोशिश की।

16 नवंबर को उपद्रवियों ने मंत्रियों और विधायकों के घर हमला किया था। वाहनों में आग लगाई थी और फायरिंग भी की थी।

16 नवंबर को उपद्रवियों ने मंत्रियों और विधायकों के घर हमला किया था। वाहनों में आग लगाई थी और फायरिंग भी की थी।

मणिपुर में दोबारा हालात क्यों बिगड़े

  • 11 नवंबर: सुरक्षाबलों ने जिरिबाम में 10 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान कुकी उग्रवादियों ने 6 मैतेई (3 महिलाओं, 3 बच्चों) को किडनैप किया था।
  • 15-16 नवंबर: किडनैप हुए छह लोगों में से पांच के शव बरामद हुए।
  • 16 नवंबर: CM बीरेन सिंह और भाजपा विधायकों के घरों पर हमले हुए थे। वहीं, कुछ मंत्रियों सहित भाजपा के 19 विधायकों ने CM बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखा
  • 17 नवंबर: रात में जिरिबाम जिले में पुलिस की गोली से मैतेई प्रदर्शनकारी की मौत, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। छठा शव असम की बराक नदी से मिला। CRPF के डीजी अनीश दयाल सिंह मणिपुर पहुंचे।

मणिपुर में नवंबर में हुईं हिंसक घटनाएं

  • 11 नवंबर: मणिपुर के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन इलाके में खेतों में काम कर रहे किसानों पर उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी की थी, जिसमें एक किसान की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।
  • 9-10 नवंबर: इंफाल पूर्वी जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में 10 नवंबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। 9 नवंबर को बिष्णुपुर जिले के सैटन में उग्रवादियों ने 34 साल की महिला की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त महिला खेत में काम कर रही थी।
  • 8 नवंबर: जिरीबाम जिले के जैरावन गांव में हथियारबंद उग्रवादियों ने 6 घर जला दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हमलावरों ने फायरिंग भी की थी। घटना में एक महिला की मौत हुई थी। मृतक महिला की पहचान जोसंगकिम हमार (31) के रूप में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर मैतेई समुदाय के थे। घटना के बाद कई लोग घर से भाग गए।
  • 7 नवंबर: हमार जनजाति की एक महिला को संदिग्ध उग्रवादियों ने मार डाला था। उन्होंने जिरीबाम में घरों को भी आग लगा दी। पुलिस केस में उसके पति ने आरोप लगाया कि उसे जिंदा जलाने से पहले उसके साथ रेप किया गया था। एक दिन बाद, मैतेई समुदाय की एक महिला को संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने गोली मार दी थी।

—————————————————————–

मणिपुर हिंसा से जुड़ी से खबर भी पढ़ें…

उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू, CM बोले- जिरीबाम में 6 लोगों के हत्यारे पकड़े जाने तक जारी रहेगा

मणिपुर सरकार ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिरीबाम जिले में अपहरण कर मारे गए तीन बच्चों और तीन महिलाओं के हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर CM बोले- ताजा हिंसा के लिए चिदंबरम जिम्मेदार, गृह मंत्री रहते म्यांमार के उग्रवादी गुटों से समझौता किया था

मणिपुर में फिर से हिंसा का दौर शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में फिर से हिंसा पी चिदंबरम की नीतियों के कारण शुरू हुई है। ​​​​​​चिदंबरम की एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए कहा- मणिपुर में ताजा हिंसा म्यांमार से आए अवैध अप्रवासियों के कारण हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>