Published On: Sat, May 31st, 2025

मंत्री अरविंद शर्मा ने साधे एक तीर से कई निशाने: रोहतक में 50 साल बाद बदलेंगे गौड़ संस्था के हालात, सरकार देगी ग्रांट – Rohtak News

Share This
Tags


कार्यक्रम में मंच से सीएम नायब सैनी से घोषणा करवाते हुए मंत्री अरविंद शर्मा।

रोहतक में गांव पहरावर के अंदर मनाए गए राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह में मंत्री अरविंद शर्मा ने एक तीर से कई निशाने लगाने का काम किया। एक तरफ जहां गौड़ संस्था का विवाद खत्म हुआ, दूसरी तरफ पहरावर की जमीन पर शैक्षणिक संस्थान बनाने की घोषणा करवा दी। इ

.

पहरावर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 120 साल पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस की नींव रखी। 50 साल बाद संस्था के नए कैम्पस में 5 शैक्षणिक व विकास परियोजनाओं का सीएम नायब सैनी से शिलान्यास करवाया। साथ ही गांव पहरावर को पहरावर धाम के तौर पर विकसित करने की घोषणा भी करवा दी। अरविंद शर्मा ने एक तरफ जहां ब्राह्मण समाज में अपनी ताकत दिखाई, दूसरा सरकार में भी अपने कद को बढ़ाने का काम किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी, अरविंद शर्मा, मोहन लाल बड़ौली, गौरव गौतम।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी, अरविंद शर्मा, मोहन लाल बड़ौली, गौरव गौतम।

श्रेय लेने की लड़ाई को अरविंद शर्मा ने किया शांत कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पहरावर को लेकर निरन्तर राजनीतिक प्रतिद्वंदता और श्रेय लेने की लड़ाई को सबको साथ लेकर चलने की भावना के साथ खत्म कर दिया। साथ ही सीएम से गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस में नई परियोजनाओं का सीएम के हाथों शिलान्यास करवाते हुए ब्राह्मण समाज को महसूस करवाया कि संस्था को मजबूत बनाने में वो बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेंगे।

गौड़ संस्था के तीसरे कैंपस में ये बनेंगे भवन गौड़ ब्राह्मण संस्था के तीसरे कैंपस के अंदर गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम कालेज ऑफ नर्सिंग फॉर गर्ल्स बनाया जाएगा। वहीं संस्था के पहरावर कैम्पस में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना का भी शिलान्यास करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर सीएम के साथ सभी मंत्री व नेता।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर सीएम के साथ सभी मंत्री व नेता।

15 करोड़ सरकार से दिलाने की घोषणा अरविंद शर्मा ने मंच से कहा कि 20 करोड़ की लागत से गौड़ संस्था के 5 भवन बनेंगे, जिसके लिए संस्था को 5 करोड़ रुपए एकत्रित करने होंगे। वहीं मैचिंग ग्रांट सरकार से दिलवाने की सीएम नायब सैनी से घोषणा करवाई। साथ ही सीएम से 51 लाख रुपए भी संस्था को दिलवाने की घोषणा करवाकर लोगों के मुंह बंद करने का काम किया।

इन जिलों से पहुंचे कार्यक्रम में लोग मंत्री अरविंद शर्मा ने पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को लेकर लोगों को पहुंचने का आह्वान किया था। इसी के चलते सोनीपत, करनाल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, जींद में अपने पुराने सहयोगियों को भी सक्रिय किया। जिसके चलते राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रोडवेज की बस ही नहीं, बल्कि प्राइवेट बसों व साधनों से भी लोग पहुंचे।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>