भोजपुर सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत: बाइक से लौट रहा था, गाड़ी ने मारी टक्कर, पटना में इलाज के दौरान गई जान – Bhojpur News

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव मोड़ के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसा हुआ। इसमें जख्मी राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के बिहटा स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
.
घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव वार्ड नंबर-2 निवासी स्व. बबन राय का 29 साल का बेटा कन्हैया राय है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।
बाइक से घर लौटने के दौरान हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने गांव से आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव राजमिस्त्री का काम करने के लिए गए थे। गुरुवार की देर शाम जब बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान सुढ़नी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उदवंतनगर थाना पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। उदवंतनगर पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को भी दी। सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे।
प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखा, पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए बिहटा स्थिति निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक अपने चार भाई व दो बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां राजकुमारी कुंअर,पत्नी लाली देवी व दो बेटी लालसा,गुड़िया और बेटा सुबोध है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां राजकुमारी कुंअर, पत्नी लाली देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।