Published On: Fri, Jun 14th, 2024

भोजपुर में सड़क हादसे में किसान की मौत: बंदूक रिलीज कराकर लौट रहे थे घर, दोनाली गायब, जांच में जुटी पुलिस – Bhojpur News


भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव स्थित नदी के समीप गुरुवार को थाने से बंदूक रिलीज करा कर घर लौट रहे एक किसान की मौत हो गई। वही उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक गायब है। पुलिस ने बंदूक की कुछ गोली मृत किसान के पॉकेट से बरामद की है। किसी अ

.

पॉकेट से जिंदा गोली बरामद

पॉकेट से जिंदा गोली बरामद

क्या बोले SDPO

जानकारी के अनुसार मृतक किसान तेतरिया गांव निवासी स्व.मुंशी तिवारी के बंशीधर तिवारी (75) हैं। दिनदहाड़े किसान को धक्का मारकर बंदूक लुट जाने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से मामले की छानबीन की। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वही एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मनैनी गांव तक बस से गए थे। वहां से वह पैदल घर जा रहे थे। उनके पैर में चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लू-लगने से या बाइक से धक्का लगने से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। उसके बाद बदमाश उनकी बंदूक लेकर भाग निकले हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच एवं बंदूक लेकर भागने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

बंदूक छीनकर भागने का आरोप

इधर, मृतक के भतीजे कामेश्वर तिवारी ने बताया कि चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी बंदूक चरपोखरी थाने में जमा की थी। जिसे चुनाव के बाद वह थाना से रिलीज करा कर घर वापस लौट रहे थे। उसी बीच तेतरिया गांव स्थित नदी के समीप बदमाशों के द्वारा उन्हें धक्का मार दिया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद बदमाश उनकी दोनाली बंदूक लेकर भाग गए। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भतीजे कामेश्वर तिवारी ने उक्त बदमाशों द्वारा धक्का मारकर उनकी दोनाली बंदूक छीनकर भागने का आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक किसान की मौत अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व चार बहन में तीसरे स्थान पर थे। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>