Published On: Sat, Nov 9th, 2024

भोजपुर में आज सीएम नीतीश की चुनावी जनसभा: तरारी उपचुनाव को लेकर NDA प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे संबोधित, चिराग भी रहेंगे साथ – Bhojpur News


भोजपुर के तरारी विधानसभा उप चुनाव को लेकर NDA प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तरारी प्रखंड के खैल मैदान में तैयारी की गई है।

.

इससे पहले डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज ने तरारी पहुंचकर तैयारियों और कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिहार सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष मांझी, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजग गठबंधन के वरीय नेतागण मौजूद रहेंगे।

DM तनय सुल्तानिया, SP राज ने सभा स्थल का लिया जायजा।

DM तनय सुल्तानिया, SP राज ने सभा स्थल का लिया जायजा।

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने खेल मैदान में बने हेलीपैड, मुख्यमंत्री का संबोधन मंच, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण आदि जायजा लिया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, अर्द्धसैनिक बल और जवानों की तैनाती, डी- एरिया प्वाइंट, बैरिकेडिंग और मीडिया प्वाइंट की व्यवस्था सहित विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम का निर्देश दिया।

NDA गठबंधन के नेता CM के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे।

NDA गठबंधन के नेता CM के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे।

ऐतिहासिक भीड़ होगी

जेडीयू के शिक्षा और मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि 9 नवंबर को तरारी विधानसभा उप चुनाव के NDA प्रत्याशी विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय के पक्ष में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा है। मुख्यमंत्री की बातों को सुनने के लिए सभा में ऐतिहासिक भीड़ होगी।

जिसमें बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री सन्तोष मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, सहित बिहार के कई मंत्री की आगमन की सूचना मिली है।

तरारी ब्लॉक के खेल मैदान में होगी सभा।

तरारी ब्लॉक के खेल मैदान में होगी सभा।

चिराग पासवान करेंगे रोड शो

जनसभा के बाद केंद्रीय मंत्री सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तरारी विधानसभा के कई क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा 10 नवंबर को सघन जनसंपर्क अभियान करेंगे।

जनसभा के कार्यक्रम की सफलता और भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जीत के लिए पूर्व विधायक सुनील पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिला अध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय सहित सभी नेता लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है और लोगों के बीच सम्पर्क कर रहे है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>