Published On: Mon, Jun 10th, 2024

भोजपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार: देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद, एसपी ने दी जानकारी – Bhojpur News


जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार।

भोजपुर पुलिस को तीन अलग अलग मामलों में सफलता हाथ लगी है। संदेश थाना की पुलिस ने कोरी गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश का नाम विनोद सिंह है और वह संदेश के कोरी गांव का निवासी है।

.

पुलिस ने सके घर से एक देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर संदेश थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।

गिरफ्तार सभी आरोपी।

गिरफ्तार सभी आरोपी।

एक कट्टा के साथ दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन-कतीरा रोड में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उदवंतनगर के विशुनपुरा गांव निवासी लवकुश तिवारी और मुफस्सिल थाना के बड़की डुमरा निवासी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार कर रहे थे। इसके साथ ही दारोगा संतोष दास, प्रशिक्षु दारोगा चन्द्रेश्वर कुमार व निशा भारती शामिल थी।

बरामद हथियार।

बरामद हथियार।

एसपी नीरज कुमार सिंह ने आगे बताया कि जिला के अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 26 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या के प्रयास में दो, एससी-एसी एक्ट में एक, आर्म्स एक्ट में दो, एनडीपीएस एक्ट में पांच, वारंट में चार व शराब में आठ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 33 लीटर देसी व 31 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियान के दाैरान कोईलवर पुलिस ने बालू लदे चार ट्रकों को भी जब्त किया है। इसके अलावा सहार पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>