भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के चांदनी चौक की दुकान में आग लगी, 7 फायर टेंडर्स ने मिलकर बुझाई

- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में गुरुवार को आग लग गई। 7 फायर टेंडर्स ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छह देशों के नए एंबेसडर और हाई कमिश्नर से मिली, क्रेडेंशियल्स स्वीकार किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को छह देशों के नए राजदूतों और हाई कमिश्नर से मुलाकात की। इसमें तुर्किये, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, थाईलैंड, कोस्टा रिका, और सेंट किट्स एंड नेविस के ऑफिशियल्स शामिल हैं। नियमों के तहत, राष्ट्रपति ने सभी नए ऑफिशियल्स के क्रेडेंशियल्स स्वीकार किए।
यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। इससे पहले यह कार्यक्रम 15 मई को होने वाला था, लेकिन कार्यक्रमों में शिड्यूलिंग की दिक्कत से 29 मई को आगे बढ़ा दिया गया था।