भास्कर अपडेट्स: तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच मारपीट में दो घायल, अस्पताल में भर्ती किए गए
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल के फोन रूम में कुछ कैदियों ने बदला लेने के इरादे से दो कैदियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायल कैदियों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। घायल कैदियों की पहचान 22 साल के लवली और लवेश के तौर पर हुई। दोनों अंबेडकर नगर इलाके में हत्या के मामले में बंद थे। दोनों पर हमला करने का आरोप लोकेश नाम के कैदी पर है। लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में ही दोनों घायल कैदी जेल में बंद थे। इस साजिश में लोकेश का साथ हिमांश और अभिषेक ने दिया।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में खाई में गिरी कार, 5 बच्चों समेत 8 की मौत
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के डक्सुम में रोड एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसा सिंथन-कोकरनाग रोड पर हुआ।
कोकरनाग के SDM सुहेल अहमद के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के डक्सुम के पास प्राइवेट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। सभी मृतकों को कोकरनाग के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
.
=
Source link