Published On: Thu, Dec 26th, 2024

भास्कर अपडेट्स: ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रहे मलयालम लेखक एमटी वासुदेव नायर का निधन​​​​​​​, कोझिकोड में अंतिम संस्कार आज


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलयालम के महान साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एमटी वासुदेव नायर का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। नायर पिछले एक महीने से इलाज करा रहे थे। 16 दिसंबर की सुबह सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके कोट्टाराम रोड वाले घर पर ले जाया जाएगा। दोपहर 4 बजे तक आम जनता दर्शन कर सकेगी। अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मवूर रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।

नायर ने सात दशक लंबे करियर में 9 उपन्यास, 19 लघुकथाओं के संग्रह,6 फिल्मों का निर्देशन, लगभग 54 पटकथाएं और कई निबंध व संस्मरण की रचना की थी।

आज की बाकी बड़ी खबरें… गुजरात के ओखा पोर्ट पर जेट्टी बनाते वक्त क्रेन गिरी, 3 मजदूरों की मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा पोर्ट पर जेट्टी निर्माण स्थल पर बुधवार को एक क्रेन के गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक इंजीनियर, एक सुपरवाइजर और एक मजदूर शामिल है। जिला कलेक्टर जीटी पंड्या ने बताया कि यह जेट्टी गुजरात मैरीटाइम बोर्डबना रहा है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>