Published On: Mon, Dec 30th, 2024

भास्कर अपडेट्स: कांग्रेस विधायक उमा थॉमस कोच्चि के स्टेडियम में 15 फीट नीचे गिरीं; वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस विधायक उमा थॉमस शनिवार शाम को केरल के कोच्चि में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फर्स्ट फ्लोर से गिर गईं, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वे एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डांस परफॉर्मेंस के कार्यक्रम में पहुंची थीं।

राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन से मिलने के बाद, जब वह VIP पवेलियन में अपनी सीट की ओर बढ़ रही थीं, तो वे एक बैरिकेड से टकराईं और लगभग 15 फीट नीचे गिर गईं। उनके नाक और सिर से काफी खून बहा।

फिलहाल उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उमा थॉमस दिवंगत कांग्रेस नेता पी.टी. थॉमस की पत्नी हैं और त्रिक्काकारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। 2021 में पी.टी. थॉमस के निधन के बाद कांग्रेस ने उमा को चुनाव में उतारा।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

लड़के ने ब्रेकअप किया, तो लड़की के सौतेले भाई ने उस पर चाकू से हमला किया

नागपुर में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद लड़की के सौतेले भाई ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की, उसके दोस्त और सौतेले भाई के खिलाफ उसके बॉयफ्रेंड पर तेज धार वाले हथियार से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना शुक्रवार को उप्पलवाड़ी के एसआरके कॉलोनी में हुई। पुलिस ने बताया, लड़की लड़के से मिलने आई थी। उसने पूछा कि उसने बात करना क्यों बंद कर दिया। बहस के दौरान, लड़की के सौतेले भाई ने लड़के के पेट में चाकू मार दिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने लड़के को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>