Published On: Tue, Nov 19th, 2024

भास्कर अपडेट्स: एलन मस्क की स्पेस एक्स ने भारत का कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-N2 लॉन्च किया; इससे फ्लाइट में मोबाइल इंटरनेट की सुविधा मिलेगी


24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एलन मस्क की स्पेस एक्स ने भारत का कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-N2 लॉन्च कर दिया है। यह एलन मस्क के साथ देश का पहला कोलेबोरेशन है। स्पेस एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी।

गौतरलब है कि GSAT-N2 1990 के बाद से अमेरिकी प्रक्षेपण यान से अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला ISRO अंतरिक्ष यान है, इससे पहले INSAT-1D प्रक्षेपित किया गया था।

GSAT-N2 का वजन 4700 किलो है। यह जियो स्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट से भारत के यूजर्स को अगले 14 साल तक इन्हैंस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करेगा।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

के संजय मूर्ति होंगे भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी के संजय मूर्ति को देश का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG बनाया गया है। फिलहाल वे शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। संजय मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे। मुर्मू को अगस्त 2020 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>