Published On: Wed, Aug 7th, 2024

भास्कर अपडेट्स: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अवैध प्रवासी मुद्दे पर प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प, 44 लोग घायल


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में राज्य में ‘अवैध रूप से बसे लोगों’ को बेदखल करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। इसमें 9 पुलिसकर्मियों समेत 44 लोग घायल हो गए। कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (पीजीआर) और विलेज ग्रेजिंग रिजर्व में रहने वाले अवैध प्रवासियों को बेदखल करने की मांग को लेकर कई संगठनों ने विरोध मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलियां चलाईं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के कैंप के पास विस्फोट, दो महिलाएं घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के एक कैंप के पास हुए विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान नाहिदा अख्तर और अफरोजा बेगम के रूप में हुई है, जो कुपवाड़ा के गुजरातपति इलाके के चेक कीगाम की रहने वाली हैं।

घायल महिलाओं को हंदवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

अमरनाथ यात्रा- 39 दिनों में 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने 39 दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 6 अगस्त को यहां 2813 यात्री पहुंचे। इसके साथ ही 5 लाख से ज्यादा लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ चुके हैं। पिछले साल कुल 4.5 लाख श्रद्धालु आए थे। सबसे ज्यादा 2011 में 6.35 लाख यात्री आए थे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>