भास्कर अपडेट्स: अजित बोले- 2019 में BJP-NCP की सरकार बनाने से जुड़ी बैठक में मौजूद थे अडाणी; बाद में पलटे

- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; AAP MLA Amanatullah Khan Case | Delhi Mumbai News
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

NCP प्रमुख अजित पवार ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि 2019 में बीजेपी-एनसीपी के गठबंधन की महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें अमित शाह, गौतम अदाणी, देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार मौजूद थे।
हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गए और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
AAP के महेश कुमार खींची दिल्ली के नए मेयर चुने गए; भाजपा सिर्फ 3 वोट से हारी, 2022 में पहली बार BJP को हराया था

आम आदमी पार्टी (AAP) के महेश कुमार खींची गुरुवार को दिल्ली के नए मेयर चुने गए। करोल बाग के देव नगर वार्ड से पार्षद खींची ने भाजपा के किशन लाल (शकूरपुर वार्ड) को तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।
कुल 265 वोटों में से खींची को 133 और लाल को 130 वोट मिले। वहीं, दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए। खींची ने AAP की शैली ओबेरॉय का स्थान लेंगे। शैली ने 2023 में पद संभाला था।
AAP दिसंबर, 2022 में MCD पर भाजपा के 15 साल का शासन समाप्त कर अपना मेयर बनाने में कामयाब रही थी।