Published On: Sun, Dec 29th, 2024

भारतमाला प्रोजेक्ट कैंप फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार: अपराधियों के पास से पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद, एसआईटी का हुआ था गठन – Aurangabad (Bihar) News


भारत सरकार की महत्वकांशी योजना भारतमाला प्रोजेक्ट कैंप पर फायरिंग करने वाले एक गिरोह का कुटुंबा पुलिस ने उद्भेदन किया है। जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान झारखंड प्रदेश के पलामू जिले के सतवरवा थाना क्षेत्र क

.

इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कट्टा और सात कारतूस बरामद किया गया है।

दरअसल, 23 दिसंबर की रात करीब 8 बजे भारतमाला प्रोजेक्ट में रोड बनाने वाली कंपनी पीएनसी के बेस कैंप पर तीन अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी। पर्चा फेंका गया था। एसआईटी टीम का गठन किया गया था।

पुलिस ने बरामद किया हथियार।

पुलिस ने बरामद किया हथियार।

वारदात के अंजाम देने के लिए 10 हजार रुपए दिए थे

पूछताछ में पता चला कि झारखंड में कुणाल सिंह नामक अपराधी की हत्या वर्ष 2020 में हो गई थी। उस अपराधी के गिरोह का वर्तमान में नेतृत्व शुभम सिंह नाम का एक अपराधी कर रहा है। ये सभी अपराधी इसी गिरोह के सक्रिय सदस्य है।

शुभम सिंह ने इस घटना की पूरी योजना बनाई। अपने ही गिरोह के सूरज सिंह, चेतन सिंह, अर्जुन सिंह, ऋषिराज उर्फ ऋषिकांत सहित अन्य को इस कांड की जिम्मेदारी दी गई थी। इस काम को करने के लिए शुभम सिंह ने सूरज सिंह और ऋषिकांत को 10,000 रुपए दिए थे। पकड़े गए इन सभी अभियुक्तों की उम्र 19 से 21 वर्ष के आसपास है।

पुलिस अधीक्षक अंब्रिश राहुल ने बताया कि घटना में शामिल सूरज सिंह औऱ ऋषिकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही योजना में शामिल चेतन सिंह और अर्जुन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शुभम सिंह और अन्य सभी संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>