Published On: Fri, Nov 8th, 2024

भाजपा बोली- केजरीवाल VVIP कल्चर के सबसे बड़े सिंबल: सीएम आवास में 12 करोड़ की टॉयलेट सीटें और 29 लाख की टीवी


नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। - Dainik Bhaskar

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

भाजपा ने दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कहा- अरविंद केजरीवाल वीवीआईपी कल्चर के सबसे बड़े सिम्बल बन गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब केजरीवाल दिल्ली सरकार में टॉप पर थे, तब उनके आवास (सीएम आवास) में इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट की कीमत बहुत ज्यादा थी। इसमें 12 करोड़ कीमत की टॉयलेट सीट भी शामिल थी।

भाटिया ने केजरीवाल की साल 2013 की सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई और कहा- भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जो 2012 में राजनीति में आए थे। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए तत्कालीन दिल्ली सीएम शीला दीक्षित पर निशाना साधाते हुए कहा था कि शीला की बाथरूम सहित उनके घर में 10 AC हैं।

भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने शीला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सवाल किया था कि जब दिल्ली की 40% से ज्यादा आबादी झुग्गियों में रहती है, तो एक CM इतने आराम से कैसे रह सकता है। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया।

12 करोड़ की टॉयलेट सीट, 29 लाख कीमत की टीवी भाटिया ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकारी आवास छोड़ने के बाद के आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि​​ पूर्व सीएम के बंगले में 21 हजार वर्ग फुट का एरिया बना हुआ है, इसमें 50 AC थे। 250 टन के एयर कंडीशनिंग प्लांट है। आवास में 12 करोड़ की लागत वालीं टॉयलेट सीटे थीं। 28.91 लाख रुपए से अधिक की कीमत की एक टीवी थी।

भाटिया ने कहा कि अगर शीला दीक्षित 10 AC रखने के लिए गलत और भ्रष्ट थीं, तो केजरीवाल इस लग्जरी के बारे में क्या कहेंगे। केजरीवाल ने उस राजनीतिक विचारधारा को दफनाया, जिसने उन्हें सत्ता में लाया। अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें जवाब देना चाहिए।

केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई भाटिया ने कहा कि जनता केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगी। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर कसम खाई थी कि वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

4 अक्टूबर को केजरीवाल ने बंगला खाली किया था

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास (बंगला) 4 अक्टूबर को खाली किया था। इसके बाद PWD की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) जारी की गई थी। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे।

इन पर्दों की कीमत 4 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपए थी। साथ ही बाथरूम में 15 करोड़ रुपए की वाटर सप्लाई और सैनेटरी फिटिंग की गई थी। इसके अलावा लिस्ट में किचन और बाथरूम के भी लाखों करोड़ों की कीमत वाले सामान का जिक्र था।

लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था- CM आवास में फुली ऑटोमैटिक सेंसर वाली स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी। इसमें आटोमैटिक ओपन-क्लोज सीट, हीटेड सीट, वायरलेस रिमोट डियोडोराइजर और आटोमैटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपए के बीच थी। यह सीट अब गायब है। इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>