भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर पैसे बांटने का आरोप, FIR: दावा-₹5 करोड़ लाए थे, मुंबई में होटल से 9 लाख मिले; विनोद तावड़े बोले- ये साजिश
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
- Hindi News
- National
- Maharashtra BJP Vinod Tawde Cash For Votes Video Controversy; BVA | Election 2024
मुंबई26 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय/विनोद यादव
- कॉपी लिंक
![कुर्सी पर बैठे हुए विनोद तावड़े (भगवा रंग की जैकेट में)। - Dainik Bhaskar](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
कुर्सी पर बैठे हुए विनोद तावड़े (भगवा रंग की जैकेट में)।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले मंगलवार, 19 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा।
मुंबई के उपनगर विरार के होटल में चुनाव आयोग के अफसरों ने तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सीज किया गया है। डिटेल में जानकारी नहीं दी है।
विपक्ष के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई है।
राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
![होटल के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद हुए।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018656_186_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
होटल के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद हुए।
तावड़े होटल में मीटिंग कर रहे थे, बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेरा हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के विधायकों ने आरोप लगाया कि तावड़े मंगलवार को 5 करोड़ रुपए लेकर विरार इलाके के एक होटल पहुंचे। उनके साथ नालासोपारा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक और दूसरे कार्यकर्ता भी थे। यहां उनकी मीटिंग चल रही थी।
BVA के मुताबिक, होटल में वोटर्स को पैसे बांटे जा रहे थे। जानकारी मिलने पर हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी होटल पहुंचे। BVA और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। क्षितिज ठाकुर नालासोपारा सीट से BVA उम्मीदवार भी हैं।
होटल के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें BVA कार्यकर्ता नोट लिए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में एक डायरी है। आरोप है कि इसी डायरी में पैसों का लेखा-जोखा है।
तावड़े बोले- मैं कार्यकर्ताओं की मीटिंग में गया था, चुनाव आयोग जांच करे
![FIR दर्ज होने के बाद विनोद तावड़े ने अपना पक्ष रखा।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018656_889_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
FIR दर्ज होने के बाद विनोद तावड़े ने अपना पक्ष रखा।
विनोद तावडे ने कहा- नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। चुनाव के दिन की आचार संहिता की 12 बातें बताने के लिए मैं वहां पहुंचा था। हमारी सामने वाली पार्टियों को लगा कि मैं वहां पैसे बांटने पहुंचा हूं। इन आरोप की चुनाव आयोग और पुलिस जांच करें। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। सभी मुझे जानते हैं। मैं भी चाहता हूं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
ठाकुर बोले- होटल के CCTV बंद थे, हमने चालू कराए हितेंद्र ठाकुर ने कहा- मुझे जानकारी मिली थी कि विनोद तावड़े वोटर्स को रुपए बांटने आ रहे हैं। मुझे लगा उनके जैसा राष्ट्रीय नेता इतना छोटा काम नहीं करेगा। मैंने उन्हें होटल में जाकर देखा तो वहां सीसीटीवी बंद थे। हमारे कहने के बाद सीसीटीवी चालू किए गए। तावड़े वोटर्स को पैसे बांट रहे थे। वे होटल में 3 घंटे से ज्यादा समय तक रहे।
घटना की 4 तस्वीरें…
![नालासोपारा सीट से BVA कैंडिडेट क्षितिज ठाकुर डायरी दिखाते हुए।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018656_401_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
नालासोपारा सीट से BVA कैंडिडेट क्षितिज ठाकुर डायरी दिखाते हुए।
![BVA के हितेंद्र ठाकुर ने तावड़े की डायरी की डिटेल दिखाई।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.jpeg)
BVA के हितेंद्र ठाकुर ने तावड़े की डायरी की डिटेल दिखाई।
![विनोद तावड़े और BVA कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018657_762_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
विनोद तावड़े और BVA कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।
![होटल कैंपस में मौजूद BVA-भाजपा के लोग।](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018657_552_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
होटल कैंपस में मौजूद BVA-भाजपा के लोग।
तावड़े पर लगे आरोप पर किसने क्या कहा
- राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके सेफ से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेंपो में भेजा?
- महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- विरार के एक होटल में पैसे बांटते रंगे हाथ पकड़े गए बीजेपी के केंद्रीय महासचिव विनोद तावड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विनोद तावड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बनाए रखने और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए विनोद तावड़े को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
- शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा- विनोद तावड़े पर गृह विभाग ने नजर रखी थी। भाजपा के कुछ लोग आज खुश होंगे। ये साजिश तो नहीं है। भविष्य में तावड़े बड़े ना हों, इसलिए यह किया गया। मेरे पास 18 लोगों के नाम हैं जो पैसा बांट रहे हैं। लेकिन विनोद तावड़े खुद पैसा बांट रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है।
- AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा- अडाणी करोड़ों रुपए में MLA खरीदकर महाराष्ट्र की सरकार गिराता है। भाजपा सरकार बनाकर महाराष्ट्र में लाखों करोड़ का धंधा अडाणी को देती है। इसके बाद वो अडाणी के कालेधन से चुनाव लड़ती है। भाजपा नेता के हाथ में ये नोटों की गड्डियां अडाणी की हैं। BJP महाराष्ट्र को अडाणी राष्ट्र बनाना चाहती है।
- भाजपा IT सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा- अगर विपक्ष के पास ऐसे कोई सबूत हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। यह साजिश है। चुनाव से 24 घंटे पहले नेता अपने बूथ का मैनेजमेंट देखते हैं। ऐसा ड्रामा हारने वाले नेता करते हैं, जो इस समय नालासोपारा में हो रहा है। उस होटल में हमारे संगठन की बैठक चल रही थी।
- एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ‘ये चौंकाने वाला है कि इतनी बड़ी पार्टी का एक राष्ट्रीय नेता पैसे बांट रहा है। ये किसी भी लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। अगर लोग पैसे बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं तो हम जैसे लोगों को क्या करना चाहिए? इस देश में नैतिकता है या नहीं।’
नासिक के होटल से 2 करोड़ रुपए बरामद हुए मंगलवार को नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपए जब्त किए गए। नासिक डिस्ट्रिक्ट जज जलज शर्मा ने कहा- होटल से 1.98 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले 12 नवंबर को नवी मुंबई के नेरुल इलाके के एक घर से 2.5 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था।
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.jpg)
………………………………….
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें…
वोटिंग से पहले शिंदे बोले-सीएम की रेस में नहीं:कहा- अगला मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018657_294_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.jpg)
महाराष्ट्र में वोटिंग से 2 दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वो सीएम पद की रेस में नहीं हैं। आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये भी तय है कि सीएम महायुति का ही होगा। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ANI से बातचीत में भी यही बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें…
अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चेकिंग हुई:महाराष्ट्र में EC ने बैग की जांच की; गृह मंत्री बोले- BJP का निष्पक्ष चुनाव में विश्वास
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/11/1732018657_107_भाजपा-के-राष्ट्रीय-महासचिव-पर-पैसे-बांटने-का-आरोप-FIR.gif)
गृह मंत्री अमित शाह 15 नवंबर को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान चुनाव आयोग (EC) के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर में रखे बैग और बाकी सामान की जांच की। अधिकारियों ने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई। शाह ने अपने हेलिकॉप्टर की जांच की जानकारी X पर पोस्ट की थी। पूरी खबर पढ़ें…