Published On: Tue, Dec 17th, 2024

भागवत बोले- अहंकार दूर रखें, नहीं तो गड्ढे में गिरेंगे: सभी वर्गों को मजबूत बनाना जरूरी


पुणेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
मोहन भागवत पुणें में भारत विकास परिषद के विकलांग केंद्र के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

मोहन भागवत पुणें में भारत विकास परिषद के विकलांग केंद्र के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि व्यक्ति को अहंकार से दूर रहना चाहिए नहीं तो वह गड्ढे में गिर सकता है। पुणे में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मजबूत बनाना जरूरी है।

संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि हर व्यक्ति में एक सर्वशक्तिमान ईश्वर होता है, जो समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है, लेकिन अहंकार भी होता है। राष्ट्र की प्रगति केवल सेवा तक सीमित नहीं है। सेवा का उद्देश्य नागरिकों को विकास में योगदान देने में सक्षम बनाना होना चाहिए।

समाज में सब कुछ गलत होने की धारणा बढ़ती जा रही भागवत ने कहा कि सभी को लगता है समाज में सब कुछ गलत हो रहा है। लेकिन हर नकारात्मक पहलू के लिए समाज में 40 गुना ज्यादा अच्छी और शानदार सेवा की जा रही है। इस बारे में लोगों को बताना जरूरी है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कहा था- मुकाबला झूठ पर आधारित न हो RSS चीफ ने 10 जून को नागपुर में कहा था कि जब चुनाव होता है तो मुकाबला जरूरी होता है। इस दौरान दूसरों को पीछे धकेलना भी होता है, लेकिन इसकी एक सीमा होती है। यह मुकाबला झूठ पर आधारित नहीं होना चाहिए। जो मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करता है, गर्व करता है, किन्तु लिप्त नहीं होता, अहंकार नहीं करता, वही सही अर्थों मे सेवक कहलाने का अधिकारी है।

मणिपुर मुद्दे को जल्दी सुलझाने की सलाह दी थी भागवत ने मणिपुर की स्थिति पर कहा- मणिपुर एक साल से शांति की राह देख रहा है। बीते 10 साल से राज्य में शांति थी, लेकिन अचानक से वहां गन कल्चर बढ़ गया। जरूरी है कि इस समस्या को प्राथमिकता से सुलझाया जाए।

——————————————-

मोहन भागवत से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें…

RSS हटा, BJP का वोट घटा: राममंदिर, ED-CBI, पार्टी तोड़ने पर सलाह नहीं मानी

चुनाव के नतीजों के बाद RSS में चल रहे मंथन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि RSS में अब तक चुनाव को लेकर कोई बड़ी मीटिंग नहीं हुई है। अब तक जितनी चर्चा हुई है, उसके मुताबिक कुछ कारण रहे, जिनकी वजह से RSS कार्यकर्ता जमीन पर BJP के लिए माहौल बनाने के लिए एक्टिव नहीं रहे। पूरी खबर पढ़ें…

भागवत बोले- हिंदुओं को एकजुट रहना होगा; भारत हिंदू राष्ट्र, मतभेद को भुलाना होगा

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। संघ स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज मतभेद और विवाद मिटाकर एक साथ आएं। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कहा था- हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे, जश्न मनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>