भागलपुर से एनएसएस की टीम राजकोट रवाना: गुजरात में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक राष्ट्रीय शिविर लगेगा, राष्ट्रीय एकता को दिया जाएगा बढ़ावा – Bhagalpur News

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का 21 सदस्यीय दल जिसमें 20 स्वयंसेवक और एक कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हैं, आज 25 दिसंबर को राजकोट के लिए रवाना हो गए। राजकोट, गुजरात में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक राष्ट्रीय शिविर का संचालन क
.
यह टीम राजभवन की ओर से निर्देशित पत्र के आलोक में भेजी गई है। राजकोट में लगने वाले शिविर में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रकथा शिविर 25वां का आयोजन किया जा रहा है।
टीम को रवाना करते समय कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने अपने संदेश में शुभकामना प्रेषित किया, जबकि दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसडी झा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर राहुल कुमार, शोधार्थी मनीष कुमार और स्वयंसेवक शुभम कुमार उपस्थित थे।
इस टीम में ये सदस्य शामिल हैं
1.डॉ. शैलेश मिश्र – कार्यक्रम पदाधिकारी – पीबीटीटी।
1. व्योम कुमार – दर्शनशास्त्र विभाग।
2. सुमित कुमार – मुरारका कॉलेज।
3. भरत कुमार – दर्शनशास्त्र विभाग।
4. गिरीश कुमार झा – दर्शनशास्त्र विभाग।
5. राज किशोर – अर्थशास्त्र विभाग।
6. कुणाल कुमार – मारवाड़ी महाविद्यालय।
7. आकाश कुमार – मारवाड़ी महाविद्यालय।
8. मयंक झा – मारवाड़ी महाविद्यालय।
9. हरिओम कुमार – मारवाड़ी महाविद्यालय।
10. गोविंद कुमार – टी. एन. बी. कॉलेज।
11. निक्की आनन्द – टी. एन. बी. कॉलेज।
12. दिलखुश कुमार – टी. एन. बी. कॉलेज।
13. मयंक चौधरी – टी. एन. बी. (ला) कॉलेज।
14. अभिषेक कुमार – टी. एन. बी. (ला) कॉलेज।
15. अभिषेक कुमार – बी. एन. कॉलेज।
16. रामवीर कुमार – बी. एन. कॉलेज।
17. श्यामल शर्मा – बी. एन. कॉलेज।
18. मिथिलेश कुमार साह – बी. एन. कॉलेज।
19. प्रणव कुमार – जी. बी. कॉलेज।
20. दुर्गेश कुमार – टीचर्स ट्रेनिंग कालेज बरारी।