Published On: Sat, Aug 10th, 2024

ब्रश से कट्‌टे धोती दिखी महिला, VIDEO देख पहुंची पुलिस: मुरैना में घर पर चल रही थी अवैध हथियार की फैक्ट्री, पति-ससुर गिरफ्तार – Ambah News


महिला का ब्रश से कट्‌टा धोने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर अवैध कट्‌टा फैक्ट्री पकड़ी।

चंबल के मुरैना में एक अवैध कट्‌टा फैक्ट्री पकड़ी गई। फैक्ट्री की जानकारी तब मिली जब एक महिला का बल्क में ब्रश से कट्‌टा धोते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो की तस्दीक के बाद जब पुलिस ने दबिश दी तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ

.

मामला मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक करीब 6 माह से दोनों बाप-बेटे फैक्ट्री को संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने अवैध कट्‌टा फैक्ट्री चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अवैध कट्‌टा फैक्ट्री चला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में महिला ब्रश से कट्‌टा चमकाते दिखी

वीडियो में एक महिला कट्‌टे चमकाने के लिए उनको ब्रश से घिस-घिसकर धोते दिख रही है। वायरल वीडियो की तस्दीक के बाद शुक्रवार रात 8 बजे पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान हथियार लेकर भागते हुए महिला के पति शक्ति कपूर सखवार और उसके ससुर बिहारीलाल को पकड़ा। पुलिस को शक्ति कपूर के पास एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा, एक 32 बोर का कट्टा सहित कई अर्धनिर्मित हथियार मिले।

पुलिस ने छापा मारकर अवैध कट्टे जब्त किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने छापा मारकर अवैध कट्टे जब्त किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में मिले हथियार बनाने वाले उपकरण

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और उपकरण मिले हैं। इसके बाद महुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। रात करीब 1 बजे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुरैना के एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने अवैध हथियारों को लेकर जिले में पिछले एक साल में हुई कार्रवाई की जानकारी दी।

मुरैना के एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने अवैध हथियारों को लेकर जिले में पिछले एक साल में हुई कार्रवाई की जानकारी दी।

सप्लाई कहां-कहां हो रही आरोपियों से पूछताछ

महुआ थाना प्रभारी पवन भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को अंबाह न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने बिहारी सखवार को जेल भेज दिया। वहीं आरोपी शक्ति कपूर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अवैध हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>