बोरवेल में गिरा 10 साल का बच्चा: गुना में 39 फीट गहराई पर फंसा; बच्चे के पिता मंदिर में कर रहे प्रार्थना – Guna News

बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चला रहा है।
गुना जिले के राघौगढ़ में 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। वह करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
.
दो जेसीबी की मदद से बोरवेल के पास खुदाई शुरू की गई। करीब 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही हैं। भोपाल से भी एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
राघौगढ़ के जंजाल इलाके के पीपल्या गांव का रहने वाला सुमित मीणा (10) शनिवार शाम 4 बजे अपने खेत पर गया था। वहां दो साल पहले कराए गए बोरवेल में गिर गया। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो परिवारवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे खोजा। बोरवेल के गड्ढे में बच्चे का सिर नजर आया।
रेस्क्यू से जुड़ी तस्वीरें

दो JCB और पोकलेन मशीन से बोरवेल के पास खुदाई कराई जा रही है।

SDM मौके पर रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बच्चे के पिता मंदिर की सीढ़ी पर बैठे हुए हैं। वे बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कलेक्टर से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली।

दो जेसीबी और पोकलेन मशीन के जरिए खुदाई की जा रही हैं।

बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था। बोरवेल तक कैसे पहुंचा परिजन को भी नहीं पता चला।