Published On: Tue, Jul 30th, 2024

बोधगया में साउथ की महिला पर्यटक से चेन स्नैचिंग: भागने के दौरान बाइक पर पीछे बैठा बदमाश और पीड़िता दोनों गिरे, वारदात सीसीटीवी में कैद – Gaya News



बोधगया में मंगलवार को साउथ की महिला पर्यटक के गले से चेन झपट कर बदमाश फरार हो गए। वारदात विधायक कुमार सर्वजीत के आवास से कुछ दूरी पर होटल हेरिटेज के पास सुबह साढ़े 8 बजे की है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला होटल के बाहर बस की डिक्की में कुछ सामान रख रही है। इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे। मौका पाकर गले से चेन छीनकर भागने लगे। इस क्रम में बाइक पर पीछे बैठा बदमाश और महिला दोनों गिर जाते हैं। वहां मौजूद लोगों में से एक युवक ने दौड़ कर बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह खुद को छुड़ा कर फरार हो जाता है। पीड़ित महिला साउथ की है।

पर्यटकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही

बोधगया में लगातार हो रही इस तरह की घटना पर स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत के साथ होटल कारोबारियों व पर्यटन व्यवसायियों ने चिंता जाहिर की है। विधायक ने कहा भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली के रूप में विश्वविख्यात बोधगया में न जाने कितने देश-विदेशों से लाखों लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

यहां की संस्कृति और अद्भुत स्थलों का दर्शन करते हैं। मंगलवार की सुबह साउथ की रहने वाली महिला पर्यटक से हुई लूट की घटना बेहद चिंता का विषय है। इससे पर्यटकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। पर्यटकों के बीच बोधगया की छवि भी खराब होगी।

अभी तक बदमाशों की शिनाख्त नहीं हुई

बोधगगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दक्षिण भारत की एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। वह महिला कौन है। उसका क्या नाम है। इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि अभी बाहर हूं। इतना याद नहीं है। उनसे पूछा गया कि सुबह से लेकर शाम तक घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने लिए क्या किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। अपराधियों की शिनाख्त के सवाल पर कहा कि अब तक नहीं हुई है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>