Published On: Mon, Jun 2nd, 2025

बॉयफ्रेंड से पति की हत्या करवाई: मायके में की मर्डर की प्लानिंग; प्रेमी और उसके दोस्त ने पति को घेरकर मारी थीं 3 गोलियां – Nalanda News


नालंदा में पेंटर हत्या मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पेंटर सिकंदर राम (38) की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। मर्डर उसके बॉयफ्रेंड ने किया। साजिश में प्रेमी का एक दोस्त भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने सिकंदर की पत्नी और उसके

.

घटना मथुरापुर के चोर बिगहा पुल के पास की है। 30 मई को सुबह साढ़े 7:15 बजे सिकंदर काम के सिलसिले में घर से निकला था। घर से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सिकंदर को घेरकर तीन गोलियां मारी थी।

बुलेट लगते ही खून से लथपथ होकर वो जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच हथियार लहराते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में सिकंदर को अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।

जब सिकंदर की हत्या हुई तब उसकी पत्नी जूली अपने मायके में थी।

DSP संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘वारदात की साजिश जूली देवी (28) और उसके बॉयफ्रेंड जैकी राम (40) ने फोन पर रची थी।

पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी पुलिस की गिरफ्त में।

पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी पुलिस की गिरफ्त में।

2017 में हुई थी शादी

सिकंदर राम की शादी 2017 में जूली देवी से हुई थी। शादी के एक साल पहले से जूली का जैकी राम से अवैध संबंध चल रहा था। हालांकि, शादी के बाद प्रेमी से जूली देवी की बातचीत बंद हो गई थी।

पिछले 4 महीने से जूली देवी और जैकी राम के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई। 2 महीने में 72 घंटे तक जूली की जैकी राम से बातचीत हुई है। हत्या के दिन भी जूली की बात जैकी से हुई थी। जैकी का 8 महीने पहले तलाक हुआ है।

घटना वाले दिन मौके पर जुटी थी स्थानीय लोगों की भीड़।

घटना वाले दिन मौके पर जुटी थी स्थानीय लोगों की भीड़।

प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

पुलिस घटनास्थल से मोबाइल लोकेशन ट्रेस न कर पाए, इसलिए जैकी वारदात के वक्त अपना मोबाइल लेकर नहीं गया था। वारदात के दो दिन बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी जैकी राम और मृतक की पत्नी जूली देवी को गिरफ्तार किया है।

वहीं, तीसरा आरोपी जैकी का दोस्त अब भी फरार है।

इसी प्रेमी के साथ मिलकर जुली ने रची थी अपने पति की हत्या की साजिश।

इसी प्रेमी के साथ मिलकर जुली ने रची थी अपने पति की हत्या की साजिश।

दिल्ली से लौटने के बाद फिर से शुरू हुई बात

जैकी नालंदा निवासी सुनील राम का बेटा है। जूली की शादी के बाद वो दिल्ली चला गया था। दिल्ली से लौटने के बाद दोनों का फिर से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था।

पुलिस की पूछताछ में जैकी राम ने माना कि उसने सिकंदर राम की हत्या की है। जूली के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। अपने सहयोगी के साथ घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने 2 मोबाइल और घटना में अभियुक्त के कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अभी भी अनुसंधान जारी है। जैकी राम का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

————

ये भी पढ़ें…

‘मरा नहीं तो हम नहीं हुए सफल, फिर जाएंगे जेल’:प्रेमी बोला- 10 साल से उसकी पत्नी से अफेयर, कहा था- पति को मार दो

लखीसराय में एक पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की साजिश रची। किऊल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान के पास 22 मार्च की रात को पंकज यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, लेकिन पंकज बच गए। पूरी खबर पढ़िए

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>