बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ता की पत्नी को लगी गोली: वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 20 राउंड से अधिक फायरिंग – Begusarai News

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच 20 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गई है। गोलीबारी में घर के दरवाजे पर खड़ी एक महिला को 2 गोली लगी है। एक बुलेट गले में और दूसरी छूकर निकल गई। परिजन सदर अस्पताल ले गए, वहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
.
घायल महिला महिला की पहचान भाजपा कार्यकर्ता हरेराम चौधरी की पत्नी सविता देवी (46) के रूप में हुई है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पति ने बताया कि ‘डीहा गांव में नवीन यादव और मुनचुन यादव के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद था, जिसमें फायरिंग हुई है। घटना साहेबपुर थाना क्षेत्र का डीहा गांव की है।

घायल महिला को लाया गया सदर अस्पताल।
घायल महिला के पति का भी आपराधिक चरित्र है
बताया गया कि बदमाश फायरिंग करते हुए हरेराम चौधरी के घर तक पहुंच गए। गोली की आवाज सुनकर हरेराम की पत्नी सविता दरवाजे के पास पहुंची। इसी बीच उन्हें गोली लग गई।
घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्चा है कि हरेराम चौधरी भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। 3 साल पहले परतारपुर सूलो यादव की बेटी विदाई के बाद डीहा होकर अपने ससुराल जा रही थी। रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर सूलो यादव और हरेराम चौधरी में विवाद हो गया था। इस बीच हरेराम ने मारपीट कर सूलो यादव की रायफल छीन ली थी। उसी के प्रतिशोध में घर पर चढ़कर गोलीबारी की गई है।
शराब माफिया के विरोध पर हुई फायरिंग
भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि डीहा में पार्टी कार्यकर्ता हरेराम चौधरी की पत्नी सविता देवी घायल हुई हैं। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। दो पक्षों का विवाद नहीं, बल्कि शराब माफिया का विरोध करना मंहगा पड़ा है। गोली चलाने बाले प्रताड़पुर के अपराधी हैं। पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई, लेकिन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।