बेगूसराय में बनेगा दो नया रेलवे ओवर ब्रिज: राज्य सरकार ने दी स्वीकृति, 200 करोड़ होंगे खर्च; लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति – Begusarai News

बेगूसराय में दो जगहों पर रेल ओवर ब्रिज (ROB) बनाए जाएंगे। बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इसकी स्वीकृति मिल गई। स्वीकृति मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है। यह ROB बरौनी-कटिहार और बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर बनाया जाना है। जिस पर 200 करोड़ से अधिक
.
दोनों रेल ओवर ब्रिज कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर बनाया जाएगा। पहली स्वीकृति बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बरौनी और तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच 61 नंबर गुमटी पर मिली। यहां रेल ओवर ब्रिज ROB के निर्माण पर करीब 66 करोड़ 39 लाख 51 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके लिए बिहार सरकार ने राज्य अंश के 30 करोड़ 76 लाख 38 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।
24 घंटे में 130 से अधिक ट्रेन गुजरती
दूसरा रेलवे ओवरब्रिज बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर बरौनी और तेघरा रेलवे स्टेशन के बीच गुमटी नंबर-7 (B) पर बनाया जाएगा। यह रेलवे ब्रिज भी कॉस्ट शेयरिंग के आधार पर ही करीब 146 करोड़ 36 लाख 92 हजार रुपए की लागत से बनना है। इसके लिए बिहार सरकार ने राजहंस से 34 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।
बता दें कि गुमटी नंबर 7-B और 61 स्पेशल दोनों पर सड़क यातायात का काफी दबाव है। बरौनी-बछवाड़ा के बीच जब रेलवे दो लाइन को चार लाइन बना रही है, तो इस पर और दबाव बढ़ने की संभावना निश्चित है। जिसे लोगों की परेशानी बढ़नी थी। अभी 24 घंटे में 130 से अधिक ट्रेन यहां से गुजरती है।

अधिकतर समय गुमटी बंद ही रहता है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यही हाल बरौनी और तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गुमटी नंबर-61 की है। यहां हमेशा गुमटी बंद रहने के कारण लोगों को पार करने में बहुत समय लग जाता था और लोग जाम से परेशान रहते थे। दोनों जगह पर लंबे समय से रेल ओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी।