बेगूसराय में पेट्रोल पंप से 60 हजार रुपए की लूट: कैशियर को हथियार के बट से मारकर किया घायल, वारदात सीसीटीवी में कैद – Begusarai News

बेगूसराय में मंगलवार सुबह करीब 3 बजे बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर 60 हजार रुपए की लूटपाट की। स्टाफ के साथ मारपीट भी की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैशियर मुकेश कुमार सो रहे। इसी दौरान एक अपराधी हथियार लेकर पहुंचा। हथ
.
सिर पर हमले के कारण कैशियर घायल हो गए। पीड़ित बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया के पास एनएच-31 स्थित भोला ऑटो सर्विस की है।

इसी पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट।
कैशियर की हालत नाजुक
बदमाशों के भागने के बाद स्टाफ ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक विवेक कुमार और बलिया थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। CCTV फुटेज को खंगाला। जिसमें सारी घटना कैद हुई है।
पेट्रोल पंप मालिक विवेक कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कैशियर मुकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे बलिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय ले जाया गया है।