Published On: Tue, May 28th, 2024

बेगूसराय में नदी में गिरे बच्चे का शव बरामद: पुल के रेलिंग से टकराने से हुआ था हादसा, ऑटो पर बैठी मां की गोद से गिर गया था बूढ़ी गंडक में – Begusarai News



बच्चे का शव लेकर थाना पहुंचे परिजन।

बेगूसराय में ऑटो के अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकराने के दौरान कल देर शाम नदी में गिरे बच्चे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। बच्चे की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा निवासी राजकुमार यादव के पुत्र केशव कुमार (5 माह) के रूप में

.

परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो की पत्नी संगीता देवी अपने बच्चे के साथ इलाज कराने बेगूसराय गई थी। बेगूसराय से सोमवार की देर शाम वह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी के सिउरी पुल पर अनियंत्रित होकर ऑटो पुल के रेलिंग से टकरा गई।

हादसे के दौरान संगीता देवी की गोद से बच्चा बूढ़ी गंडक नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही किसी तरह मोबाइल और वाहन की रोशनी पर मछुआरे ने नदी में बच्चे की खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह खोजबीन के दौरान बच्चे का शव बरामद किया गया है।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रिशा कुमारी ने बताया कि रात में सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को पुल पर भेजा गया था। पुलिस ने नदी में नाविकों को बच्चे की खोज में लगाया। लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। आज परिजनों ने शव को बरामद किया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>