Published On: Thu, Jul 18th, 2024

बेंगलुरु मॉल में किसान को घुसने से रोका, केस दर्ज: किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा


नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
16 जुलाई को बेंगलुरु के जीटी मॉल में बुजुर्ग किसान को धोती पहनने के कारण घुसने से रोका था। - Dainik Bhaskar

16 जुलाई को बेंगलुरु के जीटी मॉल में बुजुर्ग किसान को धोती पहनने के कारण घुसने से रोका था।

बेंगलुरु में मंगलवार (16 जुलाई) को एक बुजुर्ग किसान को मॉल के अंदर घुसने से रोक दिया गया था। अब इस मामले में मॉल के मालिक और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरअसल बुजुर्ग किसान ने धोती पहन रखी थी। गार्ड्स ने कथित तौर पर उन्हें पैंट पहनकर आने के लिए कहा था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि किसान अपने बेटे के साथ जीटी मॉल में एंट्री ले रहा था, उसी वक्त सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद मैनेजमेंट ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि धोती पहने किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद मॉल मैनेजमेंट ने बुजुर्ग किसान से माफी मांगी और सम्मानित किया।

विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद मॉल मैनेजमेंट ने बुजुर्ग किसान से माफी मांगी और सम्मानित किया।

किसान यूनियन ने मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
इस घटना के बाद किसान संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मॉल के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मॉल के सिक्योरिटी गार्ड्स और मैनेजमेंट की आलोचना की। इसके बाद मैनेजमेंट ने बुजुर्ग से माफी मांगी और उन्हें सम्मानित किया।

हालांकि किसान संगठनों ने इसे नाकाफी बताया है। किसान नेता कुरुबुरू शांताकुमार ने मॉल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वे अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बुजुर्ग किसान को मॉल में एंट्री ना देने पर किसान संगठनों के लोगों ने मॉल के गेट पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

बुजुर्ग किसान को मॉल में एंट्री ना देने पर किसान संगठनों के लोगों ने मॉल के गेट पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा
भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कर्नाटक में किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है।

पूनावाला ने कहा, ‘कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में किसानों को धोती पहनने के लिए अपमानित किया जा रहा है। मॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कर्नाटक के सीएम धोती पहनते हैं। धोती हमारी शान है। क्या किसानों को मॉल में टक्सीडो पहनना चाहिए? कर्नाटक कांग्रेस इसकी अनुमति कैसे दे रही है? कांग्रेस सबसे बड़ी किसान विरोधी है। राहुल बाबा कहां हैं? क्या यही है किसानों के साथ न्याय है?’

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एनए हैरिस ने इस घटना पर अस्वीकार्य बताया और कहा कि वह राज्य सरकार से कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। धोती हमारा पारंपरिक परिधान है।

इसी साल किसान को मेट्रो में एंट्री से रोका गया था

इसी साल फरवरी में बेंगलुरु मेट्रो में एक किसाब को उसके गंदे कपड़े होने की वजह से घुसने से मना कर दिया गया था। जिसकी वीडियो भी वायरल होने के बाद घटना की आलोचना की गई। इसके बाद मामलें को खुद संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने BMRCL और कर्नाटक सरकार को कार्रवाई करने के लिए नोटिस दिया था।

यह तस्वीर फरवरी 2024 की है, जब एक किसान को उसके गंदे कपड़े की वजह से बेंगलुरु मेट्रो में घुसने से मना कर दिया गया था।

यह तस्वीर फरवरी 2024 की है, जब एक किसान को उसके गंदे कपड़े की वजह से बेंगलुरु मेट्रो में घुसने से मना कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>