Published On: Sat, Jul 27th, 2024

बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या, गला रेता: 20 बार चाकू से गोदा; आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, भोपाल से अरेस्ट


बेंगलुरू9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह घटना 23 जुलाई की रात 11 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लड़की को चाकू मारता नजर आया। - Dainik Bhaskar

यह घटना 23 जुलाई की रात 11 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लड़की को चाकू मारता नजर आया।

बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की पीजी में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

लड़की का गला रेतने के बाद आरोपी अभिषेक तुरंत भाग जाता है।

लड़की का गला रेतने के बाद आरोपी अभिषेक तुरंत भाग जाता है।

आवाज सुनकर पीजी में रहने वाली बाकी लड़कियां बाहर आईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आवाज सुनकर पीजी में रहने वाली बाकी लड़कियां बाहर आईं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, हत्या की वजह आपसी लड़ाई
पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था।

सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में दोस्त का चाकू से गला रेता, शरीर गोदा: गोली भी मारी; शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था

दिल्ली में सात महीने पहले शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी को चार युवकों ने दोस्त को गोली मार दी थी। फिर चाकू से हमला किया और गला रेतने की भी कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और सभी आरोपी दोस्त थे। वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और चारों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली में प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन काटी: शरीर में 20 जगह चाकू से गोदा, प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव

दिल्ली में इसी साल जनवरी में शकूर बस्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव मिला था। महिला की गर्दन कटी हुई थी। शरीर में 20 जगह चाकू से वार किया गया था। प्राइवेट पार्ट के पास भी घाव थे। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पकड़ा गया आरोपी महिला का प्रेमी था। दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>