Published On: Wed, Aug 21st, 2024

बुजुर्ग की हत्या के बाद पत्नी व परिजन बेहाल

Share This
Tags


मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के कोरियाधांत गांव में बुधवार अलसुबह बुजुर्ग वासुदेव यादव की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पत्नी कामो देवी दहाड़ मारकर रो रही थीं। आस-पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढ़स बंधा रही थी। सांत्वना दे रहीं महिलाओं की आंखें भी भर्रा गई थीं। वासुदेव याव के तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। सभी शादी-शुदा हैं। वृद्ध की हत्या के बाद गांव में मातम का माहौल है। बुजुर्ग की हत्या की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र जय किशोर यादव ने बताया कि उनके पिता मंगलवार रात अकेले दरवाजे पर चौकी पर सोए थे। सुबह चार बजे के करीब नींद खुली तो दरवाजे पर भाग-दौड़ की आवाज आई। आंगन से बाहर आया तो देखा कि आठ-दस लोग खड़े हैं। इसमें कुछ को उन्होंने पहचान लिया, जो उनके पड़ोस व गांव के थे। पुत्र ने बताया कि उनके पहुंचते ही सभी लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष वशिष्ट कापर, झंझारपुर आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मधेपुर के अपर थानाध्यक्ष महादेव साहु, भेजा के एएसआई सुदेश कुमार, उमेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल को रस्सी से एफएसएल की जांच के लिए घेर दिया गया है।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>