Published On: Fri, Jun 13th, 2025

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा: घर के काम से पीरो जा रहा था, पूरा परिवार मणिपुर में रहता है – Bhojpur News


हादसे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संगम टोला गांव के पास की है।

.

मृतक पिंटू कुमार(22) कहथू मसूरी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया, ‘घर के काम से पीरो जा रहा था। इस बीच संगम टोला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।

कुछ दिन पहले मणिपुर से घर आया था

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक का पूरा परिवार मणिपुर में रहता है। कुछ दिन पहले की गांव लौटा था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>