Published On: Fri, Jul 19th, 2024

बिहार विधान परिषद में राबड़ी बनीं नेता विपक्ष, JDU के ललन सर्राफ और BJP के राजेंद्र गुप्ता उपनेता बने


ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो पांच दिनों तक चलेगा। शुक्रवार को विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, सचेतक और उपमुख्य सचेतक का मनोनयन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति मिलने के बाद विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नेता विरोधी दल के रूप में पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मनोनयन हुआ है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति पर सभी  का मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 

जारी अधिसूचना के मुताबिक भाजपा के प्रो राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सर्राफ को सत्तारूढ़ दल के उपनेता के तौर पर मनोनीत किया गया है। इसी तरह जदयू के नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया गया है। वहीं भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। 

यह भी पढ़िए- बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू, अनुपूरक बजट समेत ये विधेयक होंगे पेश

जबकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की ओर से विधान परिषद सचिवालय को भेजे गए पत्र के आलोक में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल के रूप में मनोनीत किया गया है।  वहीं विधानसभा में भी भाजपा की ओर से सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उपमुख्य सचेतक का भी मनोनयन कर दिया गया है। पार्टी ने जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया है। जबकि विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरि भूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह को सचेतक के तौर पर मनोनीत किया गया है।

22 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में दोनों सदनों में 2024 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। विधानसभा में इस पर 25 को, जबकि विधानपरिषद में 26 जुलाई को इस पर मुहर लगेगी। हालांकि विधानपरिषद में इसे 26 जुलाई को पारित किया जाएगा। विधानसभा में 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा और मतदान होगा। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>