Published On: Mon, Aug 12th, 2024

बिहार में हफ्ते भर बरसेंगे बादल; इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बाढ़ जैसे हालात


पटना सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश जबकि पांच जिलों के गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर व रोहतास में मंगलवार को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव कहीं विशेष तो कहीं आंशिक रूप से बना हुआ है। मौसमविदों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पटना समेत राज्यभर में कहीं मध्यम, कहीं भारी तो कहीं छिटपुट बारिश की स्थिति रहेगी। इस बीच गरज-तड़क के साथ वज्रपात वाले बादल बनने के आसार हैं।

इधर रविवार की देर रात पटना सहित अन्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई। दिन में पटना में अच्छी धूप खिली। सोमवार की सुबह तक कटिहार के कुरसेला में 84.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा जबकि, पटना में 27.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा के कारण पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम सामान्य बना हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई बारिश

कटिहार के अमदाबाद में 80.2 मिमी, सीतामढ़ी के रूनी सैदपुर में 75.8 मिमी, नवादा के रजौली में 74.2 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 59.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 55.6 मिमी, पूर्णिया के बैसी में 55.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 54.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 52.2 मिमी, मुजफ्फरपुर में 51.6 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 51.2 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 48.2 मिमी, भागलपुर के बीहपुर में 45.6 मिमी, गया के इमामगंज में 43.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर              अधिकतम             न्यूनतम

पटना                 34.6                   26.3

गया                   33.0                    25.0

भागलपुर           32.8                    27.8

मुजफ्फरपुर       33.0                   27.0

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>