बिहार में युवाओं के लिए खेल मैदानों का निर्माण तेज: कैमूर में 95 मैदान तैयार, 60 का निर्माण जारी; प्रति मैदान 10 लाख की लागत – Kaimur News

कैमूर में खेल संरचनाओं के विकास की दिशा में सरकार की पहल रंग ला रही है। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को मोहनिया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवकली में मनरेगा योजना से बने एक खेल मैदान का उद्घ
.

युवाओं और छात्रों को किसी एक खेल में उत्कृष्ठता लाने का दिया संदेश
कैमूर में बन रहे हैं 155 खेल मैदान
मंत्री ने जानकारी दी कि मनरेगा योजना के तहत जिले में कुल 155 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 95 मैदान तैयार हो चुके हैं, जबकि 60 मैदानों पर काम जारी है। परियोजना की कुल लागत 15 करोड़ रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि यह पहल ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से की जा रही है।
बिहार खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर
श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां 6800 से अधिक खेल मैदानों को स्वीकृति दी गई है। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अधोसंरचना तैयार करना है। ताकि राज्य के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

अगर पढ़ाई में मन है तो उसमें आगे बढ़ो, नहीं तो खेल को ही अपना कर उसमें नाम कमाओ और मेडल लाकर राज्य का नाम रोशन करो। सरकार ऐसे खिलाड़ियों को रोजगार देने की दिशा में भी कार्य कर रही है।- श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार सरकार
छात्राओं के लिए शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना का जिक्र
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छात्राओं के लिए चलाई जा रही शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैट्रिक प्रथम श्रेणी से पास करने वाली छात्राओं को ₹10,000, इंटर पास करने पर ₹25,000 और स्नातक पूरी करने पर ₹50,000 की सहायता राशि दी जाती है।