Published On: Thu, Jul 11th, 2024

बिहार में बांध कट रहा हो तो फौरन इस हेल्पलाइन पर फोन करें, नीतीश सरकार ने जारी किया नंबर


ऐप पर पढ़ें

बिहार में जारी भारी बारिश से कई जिलों में नदियों के तटबंध पर कटाव की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते गांवों में भी नदियों का पानी घुसा जा रहा है बाढ़ और तटबंधों की सुरक्षा के लिए अब जल संसाधन विभाग ने आम लोगों से मदद मांगी है। विभाग ने तटबंधों की जानकारी देने के लिए टाल फ्री नंबर जारी किया है।  

विभाग ने कहा है कि राज्य में किसी तटबंध पर कहीं भी कटाव, रिसाव या जान बूझकर क्षति पहुंचाये जाने की जानकारी मिले, तो जल संसाधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18003456145 पर कॉल करके सूचित कर सकते हैं। इस पर 24 घंटे में कभी भी जानकारी दी जा सकती है। यही नहीं ट्वीटर पर हैल्लो डब्ल्यूआरडी के साथ पोस्ट कर भी सूचना दी जा सकती है।

इस सेवा उदेश्य कहीं पर भी तटबंध में कटाव या दरार होने या तटबंधों को जान-बूझ कर क्षति पहुंचाये जाने की सूचना आम लोग भी विभाग तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें शीघ्रता से दुरुस्त कर बाढ़ से होने वाली तबाही को रोका जा सके। लोग अपनी सूचना या शिकायत चौबीसों घंटे टोल फ्री नंबर  18003456145 पर दे सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर भी हैल्लो डब्ल्यूआरडी के साथ पोस्ट कर जानकारी दी जा सकती है। 

यह भी पढ़िए- उफान पर नदियां, हथेली पर जान; कराह में बैठकर नदी पार करने को मजबूर परिवार

आपको बता दें बिहार में इन दिनों नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, बागमती समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं। नेपाल में लगाातर बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। इन स्थितियों पर विचार के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की गुरुवार को समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें पाया गया कि वर्तमान में किसी भी जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है। 

इस दौरान बाढ़ प्रभावित 29 जिले के आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को सतर्क रहने और स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। बाढ़ आने की स्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह नियंत्रण कक्ष को चौबीस घंटे कार्यरत रखने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़िए- Bihar Flood: बिहार की कई नदियां उफान पर, मोतिहारी के 6 प्रखंड बाढ़ से घिरे, कमला बलान खतरे के निशान से उपर

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>