Published On: Sat, Nov 30th, 2024

बिहार में नहीं दिखेगा फेंगल तूफान का असर: 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, रोहतास सबसे ठंडा तो मधुबनी सबसे गर्म जिला रहा – Patna News


बिहार में सर्द पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। रोहतास का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज प्रदेश के 9 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिस

.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ‘पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान का असर बिहार में नहीं दिखेगा। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इससे बिहार में बारिश की संभावना नहीं है।’

दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की माने तो दिसंबर के तीसरे हफ्ते से बिहार में ठंड बढ़ेगी। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

ऑरेंज जोन में बिहार के 8 जिले

हाजीपुर की हवा सेहत के लिए अब भी खतरनाक है। शुक्रवार को एक्यूआई लेवल 288 दर्ज किया गया है। विभाग ने आठ जिलों AQI लेवल जारी किया है। सभी जिले ऑरेंज जोन में है।

वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 18 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया है।

रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सैलिशयस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर से 19 जिलों का न्यूनतम तापमान जारी किया गया है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>