बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड; अगले 72 घंटे में 10 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान – Patna News

बिहार में सर्द पछुआ हवा चलने से तापमान में रोजाना एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मोतिहारी और रोहतास का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अग
.
इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज जिले शामिल है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि राज्य में पछुआ हवा की गति धीरे-धीरे तेज हो रही है। दिन और रात के तापमान में गिरावट शुरू है। सुबह में घना कोहरा और दिन में धूप निकलेगी। वहीं, सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस होगी।

मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं
मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ गई है। सर्द-गर्म के कारण वायरल फीवर, सर्दी और खांसी जैसे लक्षण हर घर में देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के दवाइयां न लें।


