बिहार की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए: इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर मिलेगी आर्थिक सहायता, कांग्रेस ने माई-बहिन मान योजना का किया वादा – Sheikhpura News

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं, आज शेखपुरा में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बड़ी घोषणा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद
.
इस योजना के तहत बिहार की पात्र बहनों और बेटियों को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
महिला कल्याण योजनाओं का कांग्रेस ने किया जिक्र
चंद्रवंशी ने कांग्रेस की अन्य राज्यों में चल रही महिला कल्याण योजनाओं का जिक्र किया। दिल्ली में लाडली योजना, कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना, हिमाचल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि और झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना चल रही है।

जानकारी देते जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी
मौजूदा स्थिति पर जताई चिंता
उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। नवंबर 2023 के जातीय सर्वेक्षण के अनुसार, 94.42 लाख परिवारों की मासिक आय 6000 रुपए से कम है। करीब 5 करोड़ लोग 40 रुपए प्रतिदिन पर गुजारा कर रहे हैं। 81.91 लाख परिवारों की आय 10,000 रुपए प्रति माह से कम है।
चंद्रवंशी ने कहा कि जेडीयू-भाजपा सरकारों ने बिहार को गरीबी में डुबोया है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ी है, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हुआ है।