Published On: Mon, Jun 2nd, 2025

बिहार अपडेट्स: बरौनी खाद कारखाने में मिला इंजीनियर का शव; गया में कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग – Bihar News


बरौनी के हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड(हर्ल) खाद कारखाना में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव प्लांट के अंदर मिला है। मृतक इंजीनियर का नाम नवीन कुमार(36) है, जो नालंदा का रहने वाला है। मृतक के भाई राहुल ने कंपनी के मैनेजर पर हत्

.

पढ़िए बिहार की अन्य बड़ी खबरें…

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग

ट्रेन के पहिए में लगी आग।

ट्रेन के पहिए में लगी आग।

गया-कोडरमा रेल रूट पर रविवार रात कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पहिए में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्री सामान लेकर ट्रेन से उतरकर भागने लगे। जानकारी मिलते ही तुरंत ट्रेन को रोका गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक गाड़ी टनकुप्पा स्टेशन पर रुकी रही। आग बुझाने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया। घटना टनकुप्पा और पहाड़पुर स्टेशन के बीच है।

एक ही परिवार के 6 लोग घायल

बगहा में रविवार को कार हादसे में एक परिवार के 6 लोग घायल हो गए। वाल्मीकिनगर से बगहा लौट रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। बगहा के कैलाश नगर का यह परिवार रविवार को वाल्मीकिनगर घूमने गया था। सोमवार सुबह वापस घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना -वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर ​​​​​हरदिया चाती के पास की है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>