बिहटा में अपराधियों ने होमगार्ड जवान को मारी गोली: गंभीर हालत में पटना रेफर; पुलिस पर लापरवाही का आरोप…लोगों ने किया हंगामा – Patna News

बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के गोरिया डेरा गांव के पास होमगार्ड जवान को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच हवाई फयार करते हुए सभी अपराधी भाग निकले। आनन-फानन में जवान को निजी अस्पताल में भर्ती
.
घायल जवान की पहचान गोरिया डेरा निवासी उमेश पंडित(55) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। जिसे स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक जवान शाम के समय रोज की तरह जिलाधिकारी कार्यालय से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।