Published On: Tue, Nov 26th, 2024

बिरसा मुंडा के परपोते की हालत नाजुक: सड़क हादसे में सिर में लगी गंभीर चोट, CM हेमंत ने बेहतर इलाज का दिया आदेश – Ranchi News


सड़क हादसे में घायल बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा का रिम्स में चल रहा इलाज

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की हालत नाजुक बनी हुई है। रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। दरअसल, सोमवार देर रात सड़क हादसे में बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

.

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार, सिर के दाएं और बाएं भाग में ब्लड क्लॉट हुआ है। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉक्टर आनंद प्रकाश, डॉक्टर विकास कुमार सहित टीम की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

मंगल मुंडा का होगा ऑपरेशन

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी एमआरआई जांच की गई है। स्थिति को देखते हुए उनका ऑपरेशन किया जाएगा। पूरी टीम इसकी तैयारी में लगी हुई है। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि स्थिति गंभीर जरूर है, पर ऑपरेशन के बाद वो ठीक हो सकते हैं।

बता दें, हादसे के बाद उन्हें खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम बना कर साथ में उन्हें रिम्स रांची भेजा गया है।

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से ब्लड क्लॉट हो गया

सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से ब्लड क्लॉट हो गया

सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान

हादसे में घायल धरती आबा के परिजन मंगल मुंडा के इलाज को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। खूंटी DC ने बताया कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

बताया कि डॉक्टरों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है।

डॉक्टरों ने मंगल मुंडा के ऑपरेशन करने की बात कही है।

डॉक्टरों ने मंगल मुंडा के ऑपरेशन करने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार देर शाम खूंटी तमाड़ रोड में रूताडीह के पास सड़क हादसा हुआ था। बिरसा मुंडा के परिजन सहित कई लोग एक टाटा मैजिक के ऊपर में बैठे थे। टाटा मैजिक गाड़ी जैसे ही मोड़ के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी हादसे में मंगल मुंडा की गंभीर स्थिति हो गई है। जानकारी मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में रिम्स लाया गया है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>