Published On: Wed, Nov 20th, 2024

बाहुबली अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी: समर्थकों के साथ अनंत सिंह ने किया स्वागत, आधे घंटे तक हुई बातचीत – Patna News



राज्य के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी बुधवार की शाम मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह से मिलने उनके पैतृक गांव नदावां पहुंचे। अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

.

वहीं, एक दूसरे से मिलते ही दोनों भावुक हो गए। ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने अनंत सिंह को दूर से ही प्रणाम कर दादा कहकर संबोधित किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर अंदर कमरे में गए।

आधे घंटे तक हुई बातचीत

करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। ग्रामीण विकास कार्य मंत्री अशोक चौधरी लखीसराय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ जिले में चल रहे ग्रामीण सड़कों की समीक्षा कर पटना लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से भी मुलाकात की। आधे घंटे तक रुकने के बाद अशोक चौधरी पटना के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले अनंत सिंह ने बताया था कि अशोक चौधरी के परिवार के साथ उनके करीबी रिश्ते रहे हैं। वे अक्सर चुनाव के दौरान चंदा लेने के लिए आते थे। इससे पहले वे अशोक चौधरी के भूमिहार विरोधी बयान पर भी खुलकर उनके समर्थन में आए थे। अशोक चौधरी ने सोनपुर मेले में अनंत सिंह के चहेते घोड़े लाडला की भी काफी तारीफ की थी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>