Published On: Sat, Jul 27th, 2024

बाढ़ में पत्नी-सास पर गोलीबारी मामले में आरोपी गिरफ्तार: जमीन विवाद में दोनों को मारी थी गोली, घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद – Patna News



बाढ़ पुलिस ने पत्नी और सास पर गोलीबारी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा गौशाला से बरामद हुआ है। हथियार भूसा के अंदर छिपाकर रखा था। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान

.

घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था

घटना 26 मई 2024 की है। जमीन विवाद में नालंदा पुलिसबल में पदस्थापित महिला सिपाही कंचन कुमारी और उनकी मां को ​​​​​​​मानसिंह उर्फ मृत्युंजय सिंह ने गोली मार दी थी। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कंचन को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल से 5 खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।

मृत्युंजय सिंह के अलावा छह नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बाढ़ पुलिस ने कंचन देवी के पति मानसिंह उर्फ मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी और सास से चल रहा था जमीन विवाद

बताया जा रहा है कि दाम्हा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार का अपनी पत्नी कंचन देवी (35) और सास सीता देवी (55) के साथ जमीन विवाद चल रहा था। सीता देवी के नाम दाम्हा गांव में जमीन है, जिसपर मृत्युंजय कुमार दावा कर रहा था। मां-बेटी विवादित जमीन पर नापी के लिए पहुंची थीं। इससे नाराज होकर मृत्युंजय ने फायरिंग की थी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>