Published On: Sun, Nov 24th, 2024

बाढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या: 3 दिन बाद बेगूसराय में गंगा किनारे मिला शव; मां बोली- ससुराल वालों ने पैसों के लिए मार डाला – Patna News



बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद शव बेगूसराय जिला के तेघड़ा में गंगा नदी किनारे तैरता मिला है। डेड बॉडी पर जख्म के निशान हैं। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप लगाया है।

.

3 दिन से बेटी को खोज रहे थे

मृतका की मां खुशिया देवी ने बताया कि बेटी किरण(22) की शादी 3 साल पहले पैठानीचक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे तंग कर रहे थे। 1 लाख रुपए मांग रहे थे। छोटी-छोटी बात पर मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने पैसों के लिए उसे मार डाला।

3 दिन पहले हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया था। हमलोग लगातार उसे ढूंढ रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस और मछुआरों से संपर्क किया। रविवार को मछुआरों ने ही शव मिलने की सूचना दी थी।

पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी

वहीं, पंडारक थाना के एसआई खुशबू कुमारी ने बताया कि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मर्डर कर शव गंगा में फेंके जाने का आरोप लगाया है। शव बेगूसराय जिला में गंगा नदी से बरामद हुआ है। अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>