Published On: Sat, Nov 30th, 2024

बस खाई में गिरी, बच्चे समेत 4 की मौत: खरगोन में 21 यात्री घायल; 2 जेसीबी की मदद से फंसे लोगों को निकाला – Khargone News


बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

खरगोन जिले में शनिवार को यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। 21 यात्री घायल हुए हैं। हादसा खरगोन जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर बड़वानी जिले से लगे जिरातपुरा फाटे पर हुआ। मौक

.

जानकारी के मुताबिक बस खरगोन से दोपहर 12.10 बजे आलीराजपुर के लिए निकली थी। इसमें 25 से 30 यात्री सवार थे। इस दौरान जिरातपुरा फाटे के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी गई। सूचना के बाद मौके पर सेगांव पुलिस पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर बाद तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

खाई में गिरी बस को 2 जेसीबी की मदद से सीधा कर नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सेगांव अस्पताल लाया गया। यहां से 11 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। एएसपी मनोहर सिंह बारिया भी मौके पर रवाना हुए हैं।

हादसे की 8 तस्वीरें देखिए-

बस खरगोन से दोपहर 12.10 बजे आलीराजपुर के लिए निकली थी।

बस खरगोन से दोपहर 12.10 बजे आलीराजपुर के लिए निकली थी।

जिरातपुरा फाटे के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी गई।

जिरातपुरा फाटे के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटी गई।

3 महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

3 महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया।

स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया।

हादसे में अपने जान गंवाने वाले बच्चे की लाश।

हादसे में अपने जान गंवाने वाले बच्चे की लाश।

बस के नीचे दबे यात्रियों के शव कड़ी मशक्कत के बाद निकाले जा सके।

बस के नीचे दबे यात्रियों के शव कड़ी मशक्कत के बाद निकाले जा सके।

सूचना के बाद मौके पर सेगांव पुलिस पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

सूचना के बाद मौके पर सेगांव पुलिस पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

ये यात्री घायल हुए-

  1. भारती बाई पति मदन (60) निवासी दमोह
  2. राजी बाई पति हरपाल (60) निवासी दमोह
  3. जय बाई पति इमरान (60) निवासी दमोह
  4. गुलाबरानी पति कर्मचंद (65) निवासी दमोह
  5. भागचंद पिता दुलाराम (58) निवासी दमोह
  6. कला बाई पति मानक (60) निवासी दमोह
  7. छोटी बाई पति पति चीतू 38 निवासी दमोह
  8. मानकलाल पिता तुलाराम (61) निवासी दमोह
  9. शील सिंह पिता कल्लू (60) निवासी दमोह
  10. गायत्री पति दूलीचंद (60) निवासी खरगोन किला
  11. पूजा पति नवनीत (30) निवासी खरगोन किला

हादसे की ये खबर भी पढ़ें-

सीधी में हाईवा की टक्कर से 4 की मौत

हाईवा की टक्कर से ऑटो चकनाचूर हो गया। ऑटो सवार 4 लोगों के शव सड़क पर पड़े रहे।

हाईवा की टक्कर से ऑटो चकनाचूर हो गया। ऑटो सवार 4 लोगों के शव सड़क पर पड़े रहे।

सीधी में रॉन्ग साइड से आ रही हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में आठ लोग सवार थे, जिसमें मां-बेटी और एक साल की नातिन समेत चार लोगों की मौत हो गई। मां-बेटी और नातिन रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़िया के रहने वाले थे। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>