Published On: Sun, Nov 10th, 2024

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: पिता बोले- TMC नेताओं ने बेटे को धमकी दी थी; भाजपा बोली- ममता का खूनी शासन खत्म करेंगे


कोलकाता36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकर्ता पृथ्वीराज नास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। - Dainik Bhaskar

भाजपा कार्यकर्ता पृथ्वीराज नास्कर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

पश्चिम बंगाल में साउथ 24 परगना में भाजपा ऑफिस में काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को पार्टी ऑफिस में मिला। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक पृथवीराज नास्कर बंगाल भाजपा का सोशल मीडिया टीम में काम करता था। पृथवीराज की हत्या धारदार हथियार से की गई। उसके शरीर पर कई निशान है।

पृथवीराज के पिता ने कहा- मेरा बेटे ने कुछ दिन पहले ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। इसे लेकर स्थानीय TMC नेताओं ने उसे धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उधर, बंगाल भाजपा ने पृथवीराज नास्कर की हत्या का आरोप TMC पर लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- ​​​TMC ​​​​साउथ 24 परगना के भाजपा समर्थकों को डराना चाहते हैं। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक शहीद पृथ्वीराज के हत्यारों को सामने नहीं लाया जाता और उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। भाजपा CM ममता के खूनी और दमनकारी शासन को खत्म करेगी।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>