Published On: Tue, Nov 26th, 2024

फेक न्यूज एक्सपोज: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल; जानिए पत्थर फेंकने वाले कौन थे


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। इस मामले में RPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया था।

  • इस बीच सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा सांप्रदायिक दावा वायरल हो रहा है।
  • एक्स (पहले ट्विटर) पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने दावा किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी एक धर्म विशेष से संबंध रखते हैं।

वेरिफाइड एक्स यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह अपने ट्वीट में लिखते हैं- वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो अपराधी शाहिद हुसैन और सलमान गया में गिरफ्तार ! (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

राजू वाल्मिकी नामक एक्स यूजर ने भी इस घटनाक्रम पर ट्वीट करते हुए लिखा – वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो अपराधी गया में गिरफ्तार। आरोपियों के नाम कोई नहीं बताएगा। बुकमार्क कर लो, नाम हैं शाहिद हुसैन और सलमान। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

वहीं, एक्स यूजर राकेश कुमार सिकंदर ने ट्वीट किया – वंदे भारत पर पथराव करने वाले दो जिहादी शाहिद हुसैन और सलमान गिरफ्तार ! क्या मिलता है इन लोगों को ऐसा करके ? (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

क्या है वायरल दावे का सच ?

दावे के पड़ताल के लिए हमने इस घटना से जुड़ी खबर को गूगल पर ओपन सर्च किया। जांच के दौरान हमें आज तक का एक आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल की हेडलाइन थी –

‘Bihar: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ने की ये अपील’

खबर में बताया गया था-

वंदे भारत पर पथराव की सूचना मिलने के बाद गया आरपीएफ ने एक विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के पास छापेमारी की। इस दौरान मनीष कुमार उर्फ ​​बादल (20) और विकास कुमार उर्फ ​​सुपर (20) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और दोनों जमानत पर रिहा होकर बाहर आए थे। (खबर का अर्काइव लिंक)

देखें स्क्रीनशॉट:

हमें पड़ताल के दौरान RPF का एक ट्वीट भी मिला। ट्वीट में बताया गया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। खबर में एक न्यूज पेपर की क्लिप भी थी जिसमें अभियुक्तों के नाम विकास कुमार और मनीष कुमार बताए गए हैं।

देखें ट्वीट:

  • स्पष्ट है कि वंदे भारत एक्स्प्रेस पर हुए पथराव की घटना से जुड़ा सांप्रदायिक दावा पूरी तरह से गलत है। ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों के नाम विकास कुमार और मनीष कुमार हैं।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>