Published On: Wed, Nov 13th, 2024

फेक न्यूज एक्सपोज: क्या भारत माता की जय के नारे लगाने पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा से बाहर निकाले गए भाजपा विधायक? जानिए सच्चाई


36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 44 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में मार्शल भाजपा विधायकों को एक-एक कर विधानसभा से बलपूर्वक बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

  • वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे। इस वजह से स्पीकर ने भाजपा विधायकों के खिलाफ यह कार्रवाई की थी।
  • इस दावे से जुड़े ट्वीट्स कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने किए हैं।

पूजा नाम की एक्स यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायकों को मार्शल आउट किया गया। भारत माता के नारे लगाने पर यह कार्रवाई की गई। (अर्काइव लिंक)

देखें ट्वीट:

वेरिफाइड एक्स यूजर ओशेन जैन ने भी अपने ट्वीट में यही दावा करते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायकों को मार्शल आउट किया गया भारत माता के नारे लगाने पर ये कार्रवाई की गई। (अर्काइव लिंक)

देखें ट्वीट:

वहीं, योगी योगेश सिंघल नामक एक्स यूजर लिखते हैं- अगर ऐसे ही हर मंत्रिमंडल में मुस्लिम मेजोरिटी हो जाए , तो क्या होगा ??? नीचे का दृश्य जम्मू -कश्मीर की विधानसभा का है, जहां बीजेपी विधायक के ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने पर‌ उसे ‌विधानसभा से बाहर‌ निकाल दिया गया। (अर्काइव लिंक)

देखें ट्वीट:

क्या है वायरल दावे का सच ?

इस घटना से जुड़ी खबर को दैनिक भास्कर ने भी अपने एप पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दरअसल, यह पूरा मामला राज्य में आर्टिकल 370 की वापसी की मांग से जुड़ा है। हमने अपनी खबर में बताया था-

‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को चौथे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने आज फिर 370 की बहाली से जुड़ा पोस्टर लहराने की कोशिश की। विपक्ष के नेताओं ने उन्हें रोका तो विधायकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इस बीच एक विधायक टेबल पर चढ़ गया। उधर मार्शल खुर्शीद अहमद को घसीटते हुए ले गए। इस दौरान खुर्शीद जमीन पर गिर गए। उन्हें फिर बाहर निकाल दिया गया। मार्शल ने कुछ BJP विधायकों को भी बाहर किया। जिसके बाद सभी भाजपा नेता वॉकआउट कर गए।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को भी आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की हो चुकी थी। तब भी मार्शलों ने कई विधायकों को सदन से बाहर निकाला था। (आर्टिकल का लिंक)

देखें आर्टिकल का स्क्रीनशॉट:

जांच के दौरान हमें BBC हिन्दी का आर्टिकल भी मिला। इस आर्टिकल में बताया गया था – ‘शुक्रवार को जब सदन का सत्र शुरू हुआ तो बीजेपी के विधायकों ने आर्टिकल 370 का प्रस्ताव पास किए जाने के विरोध में सदन में हंगामा शुरू किया और प्रस्ताव को वापस लेने को लेकर नारेबाजी की। हंगामा इतना बढ़ा कि सदन के स्पीकर ने हंगामा करने वाले विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाला।केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ये पहला सत्र था। (आर्टिकल का अर्काइव लिंक)

देखें BBC हिन्दी के आर्टिकल का स्क्रीनशॉट:

  • स्पष्ट है कि जैसा दावा किया जा रहा है, मामला वैसा नहीं है। भाजपा विधायकों को भारत माता की जय के नारे लगाने के चलते नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर मचे हंगामे के बाद सदन से बाहर किया गया था। वायरल दावा गलत और भ्रामक है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>