Published On: Sun, Dec 1st, 2024

फेंगल तूफान-4 राज्यों में असर, पुडुचेरी में बाढ़ जैसे हालात: आज भी बारिश होगी; दिल्ली में AQI 350 पार; मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, तापमान 5.2°


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Tamil Nadu Puducherry Cyclone Fengal Delhi AQI| Jammu Kashmir Rajasthan UP MP Cold Wave Alert

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में 2 दिसंबर तक GRAP-4 के नियम लागू हैं। फिलहाल यहां AQI 375 रिकॉर्ड किया गया है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में 2 दिसंबर तक GRAP-4 के नियम लागू हैं। फिलहाल यहां AQI 375 रिकॉर्ड किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 30 नवंबर को पुडुचेरी के पास पहुंचा था। फिलहाल तूफान फेंगल यहीं पर अटका है। लेकिन अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

फेंगल के असर से पुडुचेरी में 46cm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। फेंगल शनिवार शाम करीब 5.30 बजे पुडुचेरी के पास पहुंचा था। इसका लैंडफॉल प्रोसेस रात 11.30 बजे तक हुआ था।

इधर, राजधानी दिल्ली में AQI 375 रिकॉर्ड हुआ। यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रखने कहा है।

बात अगर ठंड की करें तो पाकिस्तान से एक डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर पहुंच रहा है। जिससे अगले 2 दिन में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी में लगातार पारा गिरता जा रहा है। रविवार को यहां तापमान 5.2° रिकॉर्ड किया। इसके अलावा हिमाचल के शिमला में 8.2°, धर्मशाला में 8.4°, मंडी में 5.6°, देहरादून में 9.6° दर्ज किया गया।

मौसम, प्रदूषण और बारिश की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल धुंध की मोटी चादर में छिपा नजर आया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल धुंध की मोटी चादर में छिपा नजर आया।

फेंगल के असर से केरल में भी हाई टाइड के हालात हैं। समंदर में लहरें ऊंची उठ रहे हैं।

फेंगल के असर से केरल में भी हाई टाइड के हालात हैं। समंदर में लहरें ऊंची उठ रहे हैं।

तमिलनाडु के पुडुचेरी में फेंगल का असर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं।

तमिलनाडु के पुडुचेरी में फेंगल का असर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं।

दिल्ली पुलिस राजधानी के बाहरी इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस राजधानी के बाहरी इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: दिन-रात में सर्दी बढ़ी, जैसलमेर-बाड़मेर में तापमान 30° से नीचे आया

तापमान में गिरावट होने के साथ रात में सर्दी बढ़ गई है। कोटा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालोर में कल रात का मिनिमम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। आज और कल राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने की संभावना है। जैसलमेर-बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: लगातार तीसरे दिन मेरठ सबसे ठंडा, रात का तापमान 8.9°C पहुंचा

यूपी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार रात को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 8.9°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.7°C रिकॉर्ड किया गया। झांसी तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.8°C रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: फेंगल का असर से रायपुर-बस्तर संभाग में बारिश, कई जिलों में कोहरा, ठंड भी बढ़ी

कई जिलों में फेंगल तूफान का असर है। रायपुर-बस्तर संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे बादल और कोहरा छाया है। वहीं राज्य में ठंड का असर भी बढ़ रहा है। तूफान के कारण अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में नमी का असर रहेगा। अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में मौसम ठंडा और गर्म बना रहेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि बादलों के कारण दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>