फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर टीम टॉस से जीती: औरंगाबाद के आरबीआर खेल मैदान में हुआ मुकाबला, 8 टीम ने लिया भाग – Aurangabad (Bihar) News

रफीगंज शहर के आरबीआर खेल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन टाउन टीम की ओर से किया गया। रविवार को कैमूर और चाकंद (गया) टीम के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला मैच 90 मिनट का हुआ। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों
.
आयोजक समितियों की ओर से टॉस किया गया, जिसमें कैमुर टीम विजय हुई।
अध्यक्ष राजु गुप्ता व विनोद दास ने बताया कि रफीगंज टाउन टीम की ओर से 22वां वर्ष जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। 5 जनवरी 2025 को औरंगाबाद के देव भास्कर टीम और सासाराम रोहतास की टीम के बीच खेल का आयोजन किया जाएगा।
खेल में कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। बक्सर, वैशाली, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और झारखंड के जपला के खिलाड़ी इस खेल में भाग लेंगे। फाइनल मैच होने तक खेल का आयोजन शनिवार और रविवार को ही किया जाएगा।
सदर डीएसपी-2 अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के युवाओं का जो खेल के प्रति उत्साह देखा गया काबिले तारीफ है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल के प्रति यहां के लोग सजग हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रफीगंज आर बी आर खेल मैदान में पुलिस और पब्लिक के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।

खेल मैदान में खिलाड़ी

सदर DSP-2 अमित कुमार को सम्मानित करते हुए।
मदनपुर और रफीगंज में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया गया
जदयू प्रखंड से सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार की सोच है कि बेहतरीन व्यवस्था के बीच खेल हो। उसके लिए बिहार के कई खेल मैदान का विकास के प्रति कार्य किया गया है। औरंगाबाद जिले में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की ओर से मदनपुर और रफीगंज में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है।
बिहार सरकार की ओर से वर्तमान समय में मनरेगा की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए बिहार के सभी पंचायत में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

खेल के दौरान दर्शक।
भारत का मूल खेल है फुटबॉल
भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि फुटबॉल भारत का मूल खेल है, लेकिन यह खेल लुप्त होती जा रही है। आयोजक समिति ने फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कर खेल को बढ़ावा देने का काम किया है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दे रही है।
बिहार सरकार ने अलग से खेल मंत्रालय का गठन कर खेलों के विकास के लिए काम कर रही है और फंडों का आवंटन कर रही है। खेलो इंडिया के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत खेल मैदान का चयन किया जा रहा है। इस मौके पर अतिक ख्वाजा, विनोद कुमार, मंटू कुमार, गुड्डू कुमार, मोहम्मद राजी अनवर, सतीश कुमार, महेंद्र कुमार, संजीत कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, हरिकिशन अभय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इन्होंने खेल का उद्घाटन किया
खेल का उद्घाटन सदर डीएसपी-2 अमित कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली, कमेटी के अध्यक्ष राजू गुप्ता, सचिव अतिक ख्वाजा, विनोद दास , रफीगंज विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सिंह समदर्शी, भाजपा नेता सुबोध कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार वर्मा, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नेयाज अशरफी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनानाथ विश्वकर्मा, भदुकीकला पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती उर्फ़ गुड्डू यादव, डॉ. तुलसी यादव, ढोसिला पंचायत मुखिया गुड़िया देवी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।